फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Used to steal with the lure of low rent

कम किराए का लालच देकर करते थे चोरी

Fri, 21 Oct 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Used to steal with the lure of low rent
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर कम किराए का लालच देकर यात्री का जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और नकदी के बरामद की है। यह गिरोह दो दंपती ने मिलकर बनाया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने नई मंडी कोतवाली में प्रेसवार्ता में बताया कि विजय पुत्र विनोद, नीरज पुत्र सुभाष, शुभम पुत्र विजय, सुमन पत्नी विजय व शशि पत्नी नीरज निवासी गली नंबर चार बचन सिंह कालोनी (किराये का मकान) नई मंडी मुजफ्फरनगर को पचैंडा पुलिस के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इन लोगों ने 12 अक्तूबर को देवबंद के नागल निवासी मां-बेटे को रामपुर तिराहे से कार में लिफ्ट देकर बैठाया था और उनके बैग से तीन लाख साठ हजार रुपये चोरी कर लिए थे। दोनों को बागोवाली हाईवे पर उतारकर यह लोग कार में फरार हो गए थे। बरामद कार नीरज ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से खरीदी थी। कार को घटना करने में प्रयुक्त किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ऐसे करते हैं अपराध
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लोग सड़क पर गाड़ी लेकर घूमते रहते हैं। रास्ते में जो भी सवारी मिलती है, उसे कम किराये का लालच देकर बैठा लेते हैं। सामान, बैग कार की डिग्गी में रख देते हैं। जहां उनका एक साथी लेटा रहता हैं। जो बैग से कीमती जेवर व पैसा चोरी कर लेता है। बैग की चेन को फेवीक्विक से चिपका देता है। बैग से सामान चोरी करने के बाद वह सिग्नल देता है, जिसके बाद कार खराब या अन्य कोई बहाना बनाकर यात्री को रास्ते में उतारकर भाग जाते हैं। चोरी किए गए माल और पैसों को आपस में बांट लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed