{"_id":"63f0d4e95e540991d409b1cd","slug":"uproar-over-the-death-of-a-young-man-in-a-road-accident-muzaffarnagar-news-c-14-1-123615-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में युवक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में युवक की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
10-रतनपुरी में जाम खुलवाने को ग्रामीणों को समझाती तहसीलदार
खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने युवक को कुचल दिया था
हादसे से गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर लगाया जाम, पुलिस ने फटकारी लाठियां
मृतक के पिता ने दो ट्रैक्टर चालकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर बाइक सवार युवक को ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया। मृतक के पिता ने दो ट्रैक्टर चालकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया हैं।
गांव डबल निवासी नीरज (22) पुत्र धनसिंह कश्यप शनिवार को बाइक से रतनपुरी में पशुओं के लिए खल की बोरी लेने आया था। लौटते वक्त एस्सार पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक खतौली शुगर मिल में गन्ना डालकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर से नीरज सड़क पर गिर गया, तभी पीछे से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे कुचल दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे खतौली अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने सूचना दिए बिना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से नाराज होकर हंगामा किया और खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर तहसीलदार खतौली आरती यादव और सीओ विनय गौतम थाना बुढ़ाना और शाहपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर ट्राली चालकों को पकड़ लिया हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मगर, ग्रामीण नहीं माने। मामले की गंभीरता को देेकर पुलिस ने लाठी फटकारी तो भीड़ हट गई। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
इनके खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
मृतक नीरज के पिता धन सिंह ने आरोपी दोनों ट्रैक्टर चालकों सादिक पुत्र कादिर निवासी गांव चंदसीना और कृष्ण कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गांव रतनपुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच कर दी है। उधर, देर शाम पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घर में चल रही शादी की तैयारियां
परिजनों ने बताया कि नीरज बीसीए का छात्र था। उसके बड़े भाई भीम सिंह की 26 फरवरी को शादी होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, जो अब गम में बदल गयी। शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं।
दोनों ट्रैक्टर चालकों को पकड़ लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। - मिथुन सिंह, थाना प्रभारी