फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over death of a patient in a nursing home

नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर हंगामा

Thu, 27 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of a patient in a nursing home
नई मंडी के एक नर्सिंग होम में मरीज की मौत होने पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी स्थित नर्सिंगहोम में मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव दीदाहेड़ी निवासी अरविंद राठी (55) काफी समय से दमा की बीमारी से पीड़ित थे, जिनका उपचार नई मंडी में चौड़ी गली के पास स्थित राजवंशी नर्सिंग होम से चल रहा था। मंगलवार को परिजन अरविंद को नर्सिंग होम से दवा दिलाकर ले गए थे। देर रात अरविंद की हालत बिगड़ी तो बुधवार सुबह करीब आठ बजे ही बेटा अंकित राठी उन्हें लेकर दवा दिलाने नर्सिंग होम ले आया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मरीज की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें इमरजेंसी में डॉक्टर को दिखाने की गुहार लगाई, लेकिन मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर छोड़ दिया गया। आरोप है कि अरविंद राठी करीब आधा घंटे तक स्ट्रेेचर पर ही पड़े तड़पते रहे। परिजन उन्हें देखने व ऑक्सीजन लगाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और वहीं उनकी मौत हो गई। करीब आधा घंटे बाद जूनियर डॉक्टर मौके पर पहुंचे और जांच के बाद अरविंद को मृत घोषित कर दिया। मरीज की मौत होने से गुस्साए अंकित राठी ने इसकी सूचना गांव में दे दी, जिस पर रालोद नेता पंकज राठी परिजनों व ग्रामीणों के साथ मौके पर आ पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने हॉस्पिटल स्टाफ व डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने आरोपी डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालक डॉ सुशील राजवंशी का कहना है कि मरीज का लंबे समय से उनके यहां दमा का इलाज चल रहा था। मंगलवार से उसकी हालत गंभीर थी, लेकिन परिजन दवा दिलाकर घर ले गए। बुधवार को फिर हालत बिगड़ी तो यहां ले आए, लेकिन जब तक डॉक्टर उसे देखते, उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed