फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP : Woman of Muzaffarnagar has left her four children and husband in love of young man

Love story: महिला को आधी उम्र के युवक से हुआ प्यार, चार बच्चे और पति को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची, जानें पूरा माजरा

Mon, 18 Jul 2022 10:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Jul 2022 10:55 PM IST
सार

एक महिला को अपनी उम्र से आधी उम्र वाले युवक से प्यार हो गया। महिला चार बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ उसके घर पहुंच गई। जानिए इसके बाद क्या हुआ।

विज्ञापन
UP : Woman of Muzaffarnagar has left  her four children and husband in love of young man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली चार बच्चों की मां को अपनी उम्र से आधी उम्र वाले युवक से प्रेम हो गया। महिला चार बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के घर जा पहुंची। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस को बयान देने के बाद महिला प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Police raid: कई राज्यों में सिंडिकेट कैसिनो का अरबों का धंधा, लग्जरी कारों से रिसॉर्ट आते थे आरोपी, युवतियों को मिलते थे 10 हजार रुपये
विज्ञापन


शहर कोतवाली की किदवईनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला रविवार शाम को लापता हो गई थी। इस बारे में शहर कोतवाली पुलिस को मौखिक सूचना दी गई थी। सोमवार सुबह महिला एक युवक व कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे शराब पीकर पीटता है। उसके चार बच्चे भी हैं, जो अपने पिता के पास हैं। अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, प्रेमी के साथ रहेगी। महिला के साथ आए युवक ने महिला को अपनाने की बात कही। पुलिस ने महिला के पति व उसके परिजनों को भी बुला लिया। तीन घंटे की गहमा-गहमी से कोई निर्णय नहीं निकल सका। इस बीच महिला प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। 

शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि महिला ने प्रेमी के साथ रहने की जिद की थी। इसके बाद दोनों पक्ष समझौता करके चले गए। महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed