फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Sadhu murdered after two youths entered a temple in Muzaffarnagar and shot him in the chest

मुजफ्फरनगर: मंदिर में घुसकर साधु की हत्या, सीने में तमंचे से गोली मारकर दो युवक फरार; तलाश में निकली पुलिस

Wed, 14 Oct 2026 12:17 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 14 Oct 2026 12:17 AM IST
सार

Muzaffarnagar News: भौराकलां के शिव मंदिर में बुजुर्ग साधु देवानंद भारती रहते थे। बाइक पर दो हमलावर आए और उनकी हत्या करके फरार हो गए। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
UP: Sadhu murdered after two youths entered a temple in Muzaffarnagar and shot him in the chest
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव भौराकलां के गुंबज शिव मंदिर के कमरे में मंगलवार रात साधु देवानंद भारती (81) की बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने तमंचे से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह और एसएसपी सूरज कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से खोखा बरामद हुआ है। वारदात में परिचितों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

गांव के कुरावा मार्ग पर आईटीआई के पास शिव मंदिर में पिछले ढाई दशक से ग्वालियर निवासी सेवानिवृत्त फौजी देवानंद भारती पूजा-पाठ करते थे। मंगलवार रात आठ बजे बाइक पर सवार होकर दो हमलावर पहुंचे और साधु को आवाज देकर कमरे का गेट खुलवा दिया। दो मिनट बाद ही कमरे से एक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पास ही आईटीआई में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी का जवान मंदिर की तरफ दौड़ा लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। कमरे में गोली लगा शव पड़ा मिला। डीआईजी, एसएसपी, एसपी देहात के अलावा भौराकलां, फुगाना, बढ़ाना और तितावी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी सूरज राय ने बताया कि मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। वारदात में करीबियों के शामिल होने की आशंका है। सर्विलांस, फोरेंसिक, एसओजी और थाना पुलिस समेत पांच टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

ये भी देखें...
सहारनपुर: रजबहे किनारे मिला कनपटी पर गोली लगा शव, पास ही पड़ा था सुसाइड नोट, लिखी थी ये बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed