{"_id":"6ace85d99258ec518a02ae8d","slug":"deliberations-held-on-the-2027-elections-and-organizational-expansion-at-the-yuva-rld-meeting-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-183076-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवा रालोद की बैठक में 2027 चुनाव और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवा रालोद की बैठक में 2027 चुनाव और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
विज्ञापन
-जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष मौलिक प्रधान की अध्यक्षता में हुई
मुजफ्फरनगर। युवा राष्ट्रीय लोकदल की जिला स्तरीय बैठक जिला कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने, विस्तार देने और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष संजय राठी, युवा जिलाध्यक्ष मौलिक प्रधान, क्षेत्रीय मंत्री संचित प्रधान और जिला संयोजक रोबिन लाटियान मौजूद रहे। सुधीर भारतीय सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। मौलिक प्रधान ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी से गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने का आह्वान किया। प्रधान ने युवाओं से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी टीम तैयार करने को भी कहा। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
मौलिक प्रधान ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम करना चाहिए। यह संगठन के विस्तार के लिए आवश्यक है।