फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Ram's wedding procession set out with great fanfare; auspicious songs played to the tunes of the band.

Muzaffarnagar News: धूमधाम से निकली श्रीराम की बारात, बैंडबाजों की धुन पर बजे मंगलगीत

Wed, 14 Oct 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's wedding procession set out with great fanfare; auspicious songs played to the tunes of the band.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब की ओर से इंदिरा कॉलोनी में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम और उनके भाइयों की बरात शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। रामलीला स्थल से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। आकर्षक झांकियों ने मन मोहा। वहीं बैंडबाजों की धुन पर मंगलगीतों से शहर गूंज उठा।
अध्यक्ष पवन पाल ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी स्थित श्री सियाराम शक्ति भवन में मिथिलापुरी सजाई गई। यहां पर बरातियों के स्वागत के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान श्रीराम व उनके भाइयों की आरती के बाद किया गया। आयोजन में सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष सरदार राजिंदर सिंह, संयोजक नीरज शर्मा, सतेंद्र पंवार, अमरीश त्यागी, निर्देशक प्रणव शर्मा, नवनीत वर्मा और अमरेश सहित सभी पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

श्रीरामलीला सभा रजिस्टर्ड टाउन हॉल रामलीला में पांचवें दिन धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय से प्रसंग को जीवंत बनाया। रामलीला का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, उपेंद्र बंसल, विनय कुच्छल, पवन गोयल, सुशील शर्मा, अजय तायल और अनुराग अग्रवाल ने पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया। आयोजन में शिवचरण गर्ग, सतीश गर्ग, अनमोल सिंघल, नीरज अग्रवाल, साधुराम गर्ग, अजय गर्ग, रविंद्र गुप्ता, सुखदेव मित्तल, वैभव मित्तल, नवीन गुप्ता, संजय गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी नई मंडी में फूल बगिया प्रसंग और भगवान शिव के दिव्य धनुष की प्राप्ति की लीला का मंचन किया गया। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम और लक्ष्मण राजा जनक की बगिया में पूजा के लिए फूल लेने जाते हैं। वहां माता सीता को सखियों के साथ देखकर श्रीराम मुग्ध हो जाते हैं। इसके बाद जनक को भगवान शिव का दिव्य धनुष प्राप्त होने का प्रसंग मंचित किया गया। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, बृज गोपाल छारिया, प्रवीण कुमार, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल मौजूद रहे।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वावधान में ताड़का वध और फुलवारी लीला का मंचन किया गया। प्रवीण जैन, अनिल गोयल अन्नू और वैभव जैन ने आरती की। आयोजन में कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, जितेंद्र कुच्छल, सुरेंद्र मंगल, विजय मित्तल, प्रमोद गुप्ता, पंकज शर्मा, पीयूष शर्मा, नारायण ऐरन, विजय गुप्ता, मुकेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed