फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bus passenger's bag stolen after being made to inhale an intoxicating substance.

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ सुंघाकर बस यात्री का बैग चोरी

Wed, 14 Oct 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bus passenger's bag stolen after being made to inhale an intoxicating substance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। दिल्ली से हरिद्वार जा रहे एक यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका बैग चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दिल्ली के ज्ञान मंदिर मार्ग, जयपुर एक्सटेंशन पार्ट वन निवासी विपुल रावत ने बताया कि वह सात सितंबर को उत्तराखंड रोडवेज बस से दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे बस खतौली क्षेत्र में रुकी। उनकी सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने उन्हें शीतल पेय देने का प्रयास किया, जिसे उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उस व्यक्ति ने विपुल के मुंह पर नशीला पदार्थ छिड़क दिया। होश आने पर विपुल ने खुद को हरिद्वार में पाया। उन्होंने देखा कि उनका बैग गायब था। बैग में आईफोन मोबाइल, कैमरा, दस हजार रुपये और कपड़े थे। बाद में उनके यूपीआई खाते से आठ हजार रुपये भी निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटनास्थल का पता लगने पर रिपोर्ट संबंधित थाने को भेजी जाएगी। यह कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed