{"_id":"6ace7211397991308905aa0f","slug":"saharanpur-body-found-by-the-canal-with-a-gunshot-wound-to-the-temple-a-suicide-note-lay-nearby-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: रजबहे किनारे मिला कनपटी पर गोली लगा शव, पास ही पड़ा था सुसाइड नोट, लिखी थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: रजबहे किनारे मिला कनपटी पर गोली लगा शव, पास ही पड़ा था सुसाइड नोट, लिखी थी ये बात
Tue, 13 Oct 2026 11:32 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:32 PM IST
सार
रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव सहजवा में आरिम का शव मिला। वह तीन साल से यमुनानगर के कलानौर में रहकर चाय की दुकान चला रहा था। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर मनिहारान स्थित सहजवा गांव में रजबहे किनारे आरिम (55) का शव पड़ा मिला। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी। शव के पास से सुसाइड नोट और तमंचा मिला है। सुसाइड नोट में खुद को मौत का जिम्मेदार बताया। हालांकि पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
पांच भाइयों में आरिम चौथे नंबर का था। वर्ष 2023 में वह गांव सहजवा से चला गया था। इसके बाद यमुनानगर के कलानौर में रह रहा था। वहीं पर चाय की दुकान चला रहा था। वह कभी-कभार गांव में अपने घर आता था। मंगलवार सुबह गांव सहजवा और लालू माजरा के बीच रजबहे किनारे सड़क पर पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक व्यक्ति की कनपटी पर गोली लगी है, जिसकी पहचान आरिम के रूप में हुई। मौके पर ही 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। कुछ ही दूरी पर सुसाइड नोट भी मिला है।

बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में आरिम ने खुद को जिम्मेदार बताया है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है कि आरिम ने खुद गोली मारी या फिर किसी ने गोली मारकर रजबहे किनारे सड़क पर फेंक दिया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदु पर जांच में जुटी है। आरिम की शादी नहीं हुई थी। वहीं, परिजन भी इस मामले में कुछ नहीं बता पा रहे है।
ये उठ रहे सवाल, जांच में जुटी पुलिस
आरिम चाय की दुकान करता था। अगर मान भी लिया जाए कि आरिम ने गोली मारकर आत्महत्या की है तो उसके पीछे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उसकी शादी नहीं हुई थी, वह अकेला रहता था। इसके अलावा चाय की दुकान चलाने वाले के पास तमंचा कहां से आया, जबकि उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। अगर आरिम को आत्महत्या ही करनी थी तो यमुनानगर से गांव के पास आकर क्यों की। इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाशने की बात कह रही है।

ये बोले एसपी
प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। मौके से सुसाइड नोट और तमंचा मिला है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। मौके से सुसाइड नोट और तमंचा मिला है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी