फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A traffic awareness campaign was conducted in Bhopa under Mission Shakti.

Muzaffarnagar News: भोपा में मिशन शक्ति के तहत यातायात जागरूकता अभियान चलाया

Wed, 14 Oct 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A traffic awareness campaign was conducted in Bhopa under Mission Shakti.
भोपा। पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अभियान में 82 बटालियन एनसीसी की महिला कैडेट्स और महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। उन्हें यातायात नियमों से अवगत कराया गया। सड़क दुर्घटनाएं रोकने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। इन कैडेट्स और पुलिसकर्मियों ने चौराहों पर यातायात सुचारु रखने में सहयोग किया। यातायात नियमों से संबंधित पम्फलेट भी वितरित किए गए। लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एक छात्रा को खंड शिक्षा अधिकारी और गुंजन को वार्डन बनाया गया। एनसीसी अधिकारी अरविंद कुमार और रमन सिंह भी इस अभियान में उपस्थित थे। सीओ राधा रमण, थाना प्रभारी आशुतोष कुमार और एसआई अजय यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed