फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: गैंगस्टर विनय त्यागी की अस्पताल में मौत, पेशी पर लाते समय लक्सर में बदमाशों ने मारी थीं तीन गोलियां

Sat, 27 Dec 2025 12:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 27 Dec 2025 12:21 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: पुरकाजी के गांव खाईखेड़ी निवासी विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। विनय त्यागी पर लक्सर में पेशी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर तीन गोलियां मारी थी। 

विज्ञापन
UP: Gangster Vinay Tyagi dies in hospital, while bringing him for production, miscreants shot him three times
विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी थानाक्षेत्र के गांव खाईखड़ी निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी की शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। विनय त्यागी पर रुड़की कारागार से एसीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाने के दौरान बुधवार को बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। घटना में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं हैं। वाहन में मौजूद दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए थे। 
UP: Gangster Vinay Tyagi dies in hospital, while bringing him for production, miscreants shot him three times
Vinay tyagi attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रुड़की कारागार में बंद मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में बुधवार को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में उसे पेशी पर ला रहे थे।
 
UP: Gangster Vinay Tyagi dies in hospital, while bringing him for production, miscreants shot him three times
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब
फ्लाईओवर के मध्य जाम के कारण वाहन को रोकना पड़ा। इस जगह पर पहले से घात लगाकर मौजूद दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर गोलियां बरसा दीं। वाहन में मौजूद विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं। वह वाहन में गिर गया। अफरा तफरी में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाग निकले। घायल अवस्था में विनय त्यागी को लक्सर सीएचसी ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Gangster Vinay Tyagi dies in hospital, while bringing him for production, miscreants shot him three times
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब
वारदात की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। चारों तरफ से नाकाबंदी कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका था। 
 
विज्ञापन
UP: Gangster Vinay Tyagi dies in hospital, while bringing him for production, miscreants shot him three times
गैंंगस्टर विनय त्यागी हमले में घायल - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह की ओर से लक्सर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एम्स ऋषिकेश के पीआरओ शीलॉय मोहंती ने बताया कि त्यागी को एम्स में भर्ती कराया गया था, उसके सीने पर गोली लगी थीं। उसकी हालत बेहद नाजुक थी। शनिवार को विनय त्यागी की मौत हो गई। विनय पुरकाजी थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर 57 मुकदमे दर्ज थे। 

ये भी देखें...
Baghpat: मैरिज होम में की गईं शादियां टूट जाती हैं, घरों में ही करेंगे, पंचायत में खाप चौधरियों ने लिया फैसला



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed