{"_id":"694f7c437242b93a2301a5f5","slug":"baghpat-marriages-done-in-marriage-homes-break-up-they-will-be-done-in-homes-only-khap-chaudhary-decided-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लड़कों के फोन और हाफ पैंट पहनने पर बैन... मैरिज होम में शादी पर लगे रोक; पंचायत में खाप चौधरियों का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लड़कों के फोन और हाफ पैंट पहनने पर बैन... मैरिज होम में शादी पर लगे रोक; पंचायत में खाप चौधरियों का फरमान
Sat, 27 Dec 2025 11:57 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:57 AM IST
सार
बागपत में खाप चौधरियों की पंचायत हुई। इसमें यह भी कहा गया कि 18 साल से कम उम्र के लड़कों के स्मार्टफोन रखने और हाफ पैंट पहनने पर बैन लगाया जाएगा। इसके अलावा शादी का निमंत्रण व्हॉट्सएप पर ही स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
बड़ौत में पंचायत करते खाप चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत स्थित बड़ौत में खाप चौधरियों ने पंचायत कर बड़ा निर्णय लिया है, जिसमें लड़के के स्मार्टफोन से लेकर हाफ पैंट पहनने तक पर बैन लगाने का निर्णय गया है। साथ ही मैरिज होम में शादी को लेकर भी आपत्ति जताते हुए रोक लगाने की बात कही गई।
विज्ञापन
खाप चौधरियों की पंचायत में फैसला लिया गया कि लड़के और लड़कियां एक समान हैं। लड़कों के भी स्मार्टफोन रखने व हाफ पैंट पहनने पर भी पूरी तरीके से बैन लगाया जाएगा। क्योंकि लड़के हाफ पैंट पहनकर घरों और घरों से बाहर रहते हैं, जो समाज पर बुरा प्रभाव डालते हैं और यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचों ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के लड़के को फोन देना ठीक नहीं है। खाप चौधरी ने कहा कि शादियां गांव में और घरों में ही होना ठीक हैं। मैरिज होम में शादी होने के कारण शादियां टूट जाती हैं, साथ ही व्हाट्सएप पर ही शादी के निमंत्रण कार्ड को स्वीकार करने का फैसला लिया गया।
पंचायत में मौजूद पंचों ने कहा कि इस फैसले को पूरे उत्तर प्रदेश में समाज हित को देखते हुए लागू किया जाएगा। सभी अन्य खापों से भी संपर्क कर इसे एक अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इतना ही नहीं राजस्थान में लिए गए पंचायत के फैसले को भी सही ठहराया गया