फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP elections 2022: BJP came out to target in the West due to Jan Vishwas Yatra, welcomed in Muzaffarnagar

यूपी चुनाव 2022: जनविश्वास यात्रा से वेस्ट में निशाना साधने निकली भाजपा, मुजफ्फरनगर में हुआ भव्य स्वागत

Mon, 20 Dec 2021 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Dec 2021 03:17 PM IST
सार

वेस्ट यूपी में निशाना साधने के लिए भाजपा की जन विश्वास यात्रा की रविवार को शुरुआत हो गई। इस यात्रा के तहत भाजपा छह बड़ी सभाएं, 25 जनसभाएं और आठ बाइक रैली का आयोजन करेगी। 24 दिसंबर को यह यात्रा मेरठ पहुंचेगी

विज्ञापन
UP elections 2022: BJP came out to target in the West due to Jan Vishwas Yatra, welcomed in Muzaffarnagar
bjp jan vishwas yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निशाना साधने के लिए भाजपा की जन विश्वास यात्रा की रविवार को बिजनौर के विदुर कुटी से शुरुआत हो गई है। बिजनौर से रामपुर तक 14 जिलों की यात्रा में पांच बड़ी रैली होंगी। 25 जनसभाएं और आठ जगह बाइक रैली का आयोजन होगा।

विज्ञापन


आज मुजफ्फरनगर जिले में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा की नीतियां प्रत्येक व्यक्ति के हित में है। यूपी में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। स्वागत के बाद मीरापुर से जानसठ होते हुए यात्रा खतौली के लिए रवाना हुई। इसके बाद यात्रा, सहारनपुर, शामली और बागपत से होते हुए 24 दिसंबर को मेरठ पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: एक साल पहले मर चुकी महिला को सामने खड़ा देखकर हैरान रह गए डीएम, बोली-पेंशन के लिए काट रही हूं चक्कर   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यात्रा की पूरी कमान मंत्री भूपेंद्र चौधरी और मंत्री धर्म सिंह सैनी ने संभाल रखी है। हर जिले में मंत्री और विधायक भी यात्रा में शामिल रहेंगे। सोमवार को यात्रा मुजफ्फरनगर पहुंची। 21 को सहारनपुर, 22 को शामली और 23 दिसंबर को बागपत पहुंचेगी। 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती है। यात्रा को लेकर इसी दिन बागपत में बड़ी रैली रखी गई है। 


खास बात यह है कि इसी दिन राष्ट्रीय लोकदल और सपा की अलीगढ़ के इगलास में साझा रैली होगी। ऐसे में बागपत की रैली पर रालोद और सपा की भी नजर है। 24 दिसंबर को यात्रा मेरठ आएगी। यहां सिसौली में जनसभा रखी गई है। शहर में जगह-जगह यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवा मोर्चा की तरफ से बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। 

25 को यात्रा गाजियाबाद, 26 को गौतमबुद्धनगर और 27 को बुलंदशहर पहुंचेगी। यहां डिबाई में बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। 28 दिसंबर को यात्रा हापुड़ पहुंचेगी। यहां गढ़मुक्तेश्वर में रैली होगी। 29 को अमरोहा, 30 को मुरादाबाद और 31 दिसंबर को यात्रा संभल पहुंचेगी। एक दिसंबर को यात्रा रामपुर पहुंचेगी। यहां भी रैली प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed