फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Baghpat DM was surprised to see a woman who died a year ago standing in front

यूपी: एक साल पहले मर चुकी महिला को सामने खड़ा देखकर हैरान रह गए डीएम, बोली-पेंशन के लिए काट रही हूं चक्कर   

Mon, 20 Dec 2021 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Dec 2021 01:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक साल पहले मर चुकी महिला एक साल से पेंशन के लिए चक्कर काटती रही, लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। वह परेशान होकर डीएम के सामने पहुंची तो डीएम हैरान रह गए।

विज्ञापन
UP: Baghpat DM was surprised to see a woman who died a year ago standing in front
- फोटो : social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में पंचायत सचिव ने हरियाखेड़ा गांव की एक महिला को मरा हुआ दिखा दिया और इसके आधार पर उसकी पेंशन भी बंद कर दी गई। महिला एक साल से पेंशन के लिए चक्कर काटती रही लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। वह परेशान होकर डीएम के सामने पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। डीएम ने सचिव को नोटिस जारी कराकर जवाब मांगा है। साथ ही महिला की पेंशन शुरू करने के आदेश दिए। 

विज्ञापन

मामला शनिवार का है। डीएम राजकमल यादव के सामने हरियाखेड़ा गांव की दो विधवा महिलाएं महेंद्री और शिमला पहुंची। दोनों ने बताया कि उसे हर माह 500 रुपये पेंशन मिलती थी। मगर, एक वर्ष से पेंशन बंद है।
विज्ञापन


डीएम के पेंशन बंद होने का कारण पूछने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि इसका सत्यापन कराया था, जिसमें महेंद्री की मौत हो गई है और शिमला गांव में नहीं रहती है। यह सुनकर डीएम हैरान रह गए कि उनके सामने खड़ी महिला महेंद्री की एक साल पहले मौत कैसे हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ बार एसोसिएशन की मतगणना पर रोक: तीन सदस्यीय समीति करेगी जांच, चार प्रत्याशियों की शिकायत पर लिया संज्ञान

इस मामले पर डीएम ने छानबीन कराई तो पता चला कि पंचायत सचिव ने जांच में उसे मरा हुआ दिखाया और इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी हुई है। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा को सत्यापन करने वाले पंचायत सचिव को नोटिस देकर जवाब तलब करने और दोनों विधवाओं की पेंशन बहाल कराने का आदेश दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने हरियाखेड़ा गांव के तत्कालीन पंचायत सचिव प्रेम कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

नोटिस मिलने पर पंचायत सचिव ने फोन पर दी सफाई 
जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद पंचायत सचिव ने उनको फोन पर सफाई दी। बताया कि उन्होंने सत्यापन सही किया था। उनसे पूछा गया कि जब सत्यापन सही किया था तो कागजों में विधवा को मरा कैसे दिखाया गया। इस पर लिखित में स्पष्टीकरण देने को कहा है, जिसे डीएम के पास भेजा जाएगा। 

विधवाओं की परेशानी बढ़ेगी, अन्य की जांच भी होगी
इस तरह पेंशन बंद होने के बाद विधवाओं की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि उनकी पेंशन बंद कर दी गई होगी। अब पेंशन शुरू करने के लिए दोबारा से प्रक्रिया शुरू करनी होगी। अगर पेंशन अभी रोकी गई होगी तो उसे पूरे भुगतान के साथ शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य पेंशन की जांच भी कराई जा रही है।

नौरोजपुर गुर्जर की महिला को थमा दिया गया था मृत्यु प्रमाण पत्र
एक साल पहले इस तरह ही बड़ी लापरवाही सामने आई थी। नौरोजपुर गुर्जर गांव की एक महिला ने पति की मौत के बाद पारिवारिक लाभ योजना से 30 हजार रुपये की सहायता लेने को आवेदन किया था। लेकिन तहसील प्रशासन ने सहायता दिलाने की जगह महिला को जांच रिपोर्ट में मरा बताकर मृत्यु प्रमाण पत्र ही थमा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed