फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Election 2022: dung thrown at candidate convoy of BJP in Baghpat and tension in Sisauli village of Muzaffarnagar

निशाने पर नेता: बागपत में भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर फेंका गोबर, टिकैत के गांव सिसौली में भी तनाव

Tue, 08 Feb 2022 06:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Feb 2022 06:31 PM IST
सार

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जहां बागपत में भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर गोबर फेंका गया तो वहीं राकेश टिकैत के गांव सिसौली में तनाव बन गया है। जानिए आखिर सिसौली में क्या हुआ है।

विज्ञापन
UP Election 2022: dung thrown at candidate convoy of BJP in Baghpat and tension in Sisauli village of Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में तनाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन किसानों की राजधानी सिसौली में तनाव बन गया है। रालोद-सपा गठबंधन ने यहां बुढ़ाना से प्रत्याशी राजपाल बालियान के समर्थन में जुलूस निकाला। बालियान यहां खुद मौजूद रहे। उधर, बागपत में भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर गोबर फेंक दिया गया।

विज्ञापन


सिसौली में तनाव
सिसौली में भाजपा प्रत्याशी के आने की जैसे ही रालोद समर्थकों को जानकारी मिली तो वे सड़कों पर उतर गए। कस्बे की सड़कों पर रालोद के समर्थन ने जमकर नारेबाजी की। कस्बे के मुख्य मार्गों पर रालोद-सपा कार्यकर्ता डटे हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने की संभावना है। उधर, विधायक उमेश मलिक का कहना है कि वे कस्बे में वोट मांगने जरूर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर गोबर फेंका, रालोद कार्यकर्ताओं से नोकझोंक
बागपत के छपरौली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जुलूस निकाल रहे भाजपा प्रत्याशी व विधायक सहेंद्र रमाला के काफिले पर गोबर फेंक दिया गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर भी फेंकने का आरोप लगाया है। रालोद कार्यालय के सामने काफिले को रालोद के झंडे भी दिखाए गए, जिसको लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता

छपरौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र रमाला के समर्थन में कई किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला गया। वह टांडा की तरफ से छपरौली होते हुए मुकंदपुर के रास्ते से छपरौली पहुंचे तो वहां काफिले की गाड़ियों पर गोबर व उपले फेंक दिए गए। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर भी काफिले पर फेंकने का आरोप लगाया है। इसके बाद भी जुलूस आगे मुख्य मार्ग पर रालोद के कार्यालय के सामने पहुंचा तो वहां रालोद कार्यकर्ताओं ने अपने झंडे लहराते हुए उनका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पार्टियों के समर्थकों में नोकझोंक भी हुई। 

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि जुलूस की एक गाड़ी पर गोबर फेंकने की सूचना है और पत्थर फेंकने की बात सही नहीं है। इस मामले में जांच की जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed