फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022: Veteran leaders of the country will campaign in Meerut today including Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya, Asaduddin Owaisi and Anurag Thakur

यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करने पहुंचे दिग्गज नेता

Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर एक बजे सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के वीरमत पब्लिक स्कूल कैथवाड़ी में जनसभा करने पहुंचे, तो असदुद्दीन ओवैसी सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। इसके अलावा प्रियंका गांधी भी हस्तिनापुर पहुंचीं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Veteran leaders of the country will campaign in Meerut today including Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya, Asaduddin Owaisi and Anurag Thakur
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज मेरठ में विभिन्न दलों के आला नेता जनसंपर्क करने पहुंचे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी प्रचार करने पहुंचे। इसके अलावा प्रियंका गांधी भी हस्तिनापुर में प्रचार किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने मेरठ के हस्तिनापुर और मवाना में प्रत्याशियों के लिए डोर-टू-डोर किया चुनाव प्रचार
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिवालखास में की जनसभा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर एक बजे सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के वीरमत पब्लिक स्कूल कैथवाड़ी में जनसभा करने पहुंचे। 

 गुंडे, माफिया और दंगाइयों के गैंग के सरदार अखिलेश यादव उपमुख्यमंत्री
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को सिवाल खास विधानसभा के कैथवाड़ी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि सबसे चर्चित सीट सिवाल खास उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रेरणा का केंद्र बनेगा। 2022 का चुनाव 2024 के चुनाव से जुड़ा हुआ है। 2017 में मुख्यमंत्री योगी ने विकास के नए युग की शुरुआत की, गुंडे और अपराधियों को जेल भेजा और प्रदेश की 24 करोड़ जनता को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडे, माफिया और दंगाइयों का गैंग है, इसके सरदार अखिलेश यादव हैं। जिन लोगों ने कैराना में पलायन कराया, इस पार्टी ने उन्हीं लोगों को टिकट थमा दिए। हम विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा की सरकार आने पर हम फिर से गुंडों को वापस जेलों में भेजेंगे। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो पुलिस अपराधियों से डरती थी। अब अपराधी पुलिस से डरता है। उनके पास तमंचे हैं, अपराधी हैं, गुंडे हैं। हमारे पास 24 करोड़ जनता का सुरक्षा कवच है।

माफियाओं के खिलाफ से चलता रहेगा योगी सरकार का डंडा : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे हैं। रोड शो मंशा देवी मंदिर से भोलेश्वर मंदिर नई सड़क तक होगा। अनुराग ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस सरकार में बिजली तक नहीं आती थी वह लोगों को कहां से मुफ्त बिजली देंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा छोटे चौधरी अजित सिंह के बयान निकाल लीजिए। वह हमेशा कहते थे जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमे सबसे बड़ा गुंडा। 

मेरठ में अब हर तरह की कटाई बंद हो गई है। ये कटाई आगे भी नहीं होने दी जाएगी। माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का डंडा इसी तरह से चलता रहेगा। 

यह भी पढ़ें:  PM Modi Rally in Bijnor: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- ये आएंगे तो गुंडों के सपने पूरे होंगे

गठबंधन के लिए वोट मांगने पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क किया। यहां लावड़ से गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान हैं। इसके बाद वह खतौली, मुजफ्फरनगर जाएंगे। वहां राजपाल सैनी प्रत्याशी हैं। 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। बोले भाजपा में पिछड़ों, दलितों को विकास नहीं हुआ। जिस कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। कृषि कानून बनाकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया। 15 बैठक के बाद भी कानून वापस नहीं लिए गए और जल्दबाजी में बाद में कृषि कानून वापस ले लिए गए। किसानों की फसल को आवारा पशु चट कर रहें हैं। इस बार जनता जातिवाद से उठकर गठबंधन को जिताएगी और भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

ओमप्रकाश राजभर ने किठौर में सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी शाहिद मंजूर के लिए आयोजित सभा को संबोधित किया। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि इन दोनों नेताओं के आने से क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

सिवालखास में प्रचार करेंगे ओवैसी
वहीं एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करने पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष चौ. फहीम ने बताया कि ओवैसी चंदोरा गांव में लोगों के बीच पहुंचेंगे वहां से प्रचार कर दिल्ली लौट जाएंगे।

कांग्रेस के लिए इमरान प्रतापगढ़ी करेंगेजनसंपर्क
शहर विधानसभा में कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी जनसंपर्क करने पहुंचे हैं। उन्होंने शहर प्रत्याशी रंजन शर्मा के लिए समर्थन मांगे। वहीं, हस्तिनापुर की कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खुद प्रचार के लिए पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed