फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Board Examination, Janta Inter College Muzaffarnagar

सामूहिक नकल की जांच शुरू, तलब किया रिकार्ड

Tue, 26 Feb 2019 12:14 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 26 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
UP Board Examination, Janta Inter College Muzaffarnagar
परीक्षा केंद्र की जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में सामूहिक नकल मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी सीडीओ अर्चना वर्मा ने पूरा रिकार्ड तलब कर लिया है। किन परिस्थितियों में यहां परीक्षा केंद्र बनाया गया यह जांच का अहम बिंदु है। डीआईओएस और कार्यालय के स्टाफ की भूमिका की भी जांच होगी। इस मामले में कई पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन


22 फरवरी को यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में एसटीएफ ने छापा मारा था। यहां द्वितीय पाली के भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। इस मामले में नकल माफिया समेत 17 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। डीएम अजय शंकर पांडे ने मामले की विभागीय जांच सीडीओ डा. अर्चना वर्मा को सौंपी है। सोमवार को सीडीओ ने डीआईओएस कार्यालय से बोर्ड परीक्षा से संबंधित दस्तावेज तलब कर लिए।
विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज बाढ़ को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए की गई कागजी कार्रवाई के पूरे दस्तावेज मांगे गए हैं। पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में इस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। क्या इसके विरोध में कोई शिकायत हुई थी। यदि शिकायत हुई तो फिर उस पर कार्रवाई क्या की गई? शिकायत के बावजूद परीक्षा केंद्र क्यों बनाया गया? इसकी भी पूरी जांच की जाएगी। इसके अलावा अन्य संदिग्ध परीक्षा केंद्रों से संबंधित रिकार्ड भी तलब किया गया है। बताया जाता है कि चार-पांच दिन में जांच पूरी हो जाएगी। जांच के बाद कई पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्रिय रहा अमला, केंद्र से भेजी गई सेल्फी
मुजफ्फरनगर। सामूहिक नकल का पर्दाफाश होने के बाद प्रशासनिक अमले को बोर्ड परीक्षा में लगा दिया है। स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सक्रिय किया गया है। सोमवार को हुई परीक्षा के दौरान पूरा अमला सक्रिय रहा। सीडीओ के अलावा एडीएम, एसडीएम भी केंद्रों पर पहुंचे। स्टेटिक्स और सेक्टर मजिस्ट्रेट को केंद्रों पर पहुंचकर सेल्फी भेजने के निर्देश दिए गए। स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट ने अपनी मौजूदगी में कापियां जमा कराईं। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी कापियां जमा होने के दौरान कई सेंटरों पर पहुंचे।

जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में पकड़ी गई सामूहिक नकल के मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है। डीआईओएस कार्यालय और परीक्षा केंद्र से संबंधित रिकार्ड तलब कर लिया गया है। कई बिंदुओं पर डीआईओएस कार्यालय से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी - अर्चना वर्मा सीडीओ, मुजफ्फरनगर।


एसडीएम ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
मोरना। एसडीएम ने सचल दस्ते के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सोमवार सुबह एसडीएम जानसठ विजय कुमार, नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा, सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, सचल दस्ते के प्रभारी आरसी शर्मा, छवि खरे, सपना मित्तल, रामआसरे ने सोमवार को परीक्षा केंद्र किसान इंटर कालेज ककरौली, दयावती आदर्श इंटर कालेज कैंडी दरियापुर, स्वामी ओमानंद इंटर कालेज बेहड़ा सादात, महर्षि शुकदेव इंटर कालेज मोरना, इंटर कालेज भोकरहेड़ी, जनता इंटर कालेज भोपा आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम की टीम ने परीक्षा केंद्रों के कक्ष में जाकर निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed