फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Board 10th 12th Result: Teacher daughter Avika Kaushik has topped district in high school in Muzaffarnagar

UP Board 10th Result 2023: पिता हैं शिक्षक, बेटी ने रचा इतिहास, रिपोर्ट कार्ड देख परिजन भी गदगद

Tue, 25 Apr 2023 07:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Apr 2023 07:25 PM IST
सार

UP Board 10th Result 2023 : मुजफ्फरनगर में शिक्षक की बेटी ने जिला टॉप कर इतिहास रच दिया है। बेटी का रिपोर्ट कार्ड देखकर पूरा परिवार गदगद है।

विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result: Teacher daughter Avika Kaushik has topped district in high school in Muzaffarnagar
अविका कौशिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाली छात्रा अविका कौशिक ने बिना कोचिंग के सफलता हासिल की। स्कूल और घर पर ही रहकर नियमित पढ़ाई की। कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल करने वाली अविका का सपना आईएएस बनने का है।

विज्ञापन


नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अविका कौशिक ने 575 यानी 95.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। कामयाबी से परिवार में जश्न का माहौल है। शहर के रुड़की रोड स्थित आनंदपुरी में निवासी अविका के पिता संजय कुमार पुरकाजी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मांडला में शिक्षक हैं, जबकि माता गृहणी हैं।
विज्ञापन


ताऊ प्रदीप कौशिक व्यापारी हैं। मूल रूप से परिवार बरला गांव का रहने वाला है। अविका ने कामयाबी का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया। होनहार ने बिना कोचिंग के पढ़ाई करते हुए कामयाबी हासिल की है। बताया कि उसने रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result: संघर्ष की कहानियां, मेरठ के तीन छात्रों ने रचा इतिहास, डॉक्टर तो कोई बनना चाहता है अफसर

पढ़ाई के दौरान एकाग्रता जरूरी है। विषय को समझने की जरूरत होती है। विषय से भटकने के बजाय उसे ध्यान लगाकर समझना चाहिए। उसने कभी किसी विषय की कोचिंग नहीं की, बल्कि सेल्फ स्टडी से कामयाबी हासिल की।

यह यह अविका का स्कोर कार्ड
विषय                  अंक

हिंदी                   97
अंग्रेजी               95
गणित               100
विज्ञान               97
सामाजिक विज्ञान  97
कला               89

कला में उम्मीद से कम मिले अंक
पहले पायदान पर रही अविका को कला विषय में सिर्फ 89 अंक मिले। पिता का कहना है कि बेटी के रिजल्ट से पूरी तरह संतुष्ट है। कला में और अधिक अच्छे अंक आ सकते थे। बिना कोचिंग के ही बिटिया ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ें: UP Board Result: वाह क्या जज्बा है, मिलिये 59 साल में 12वीं पास करने वाले पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed