फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police searching for two hotels in connection with gang-rape case.

Muzaffarnagar News: सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस को दो होटलों की तलाश

Mon, 31 Aug 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police searching for two hotels in connection with gang-rape case.
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में शहर कोतवाली पुलिस ने दो होटलों की तलाश शुरू की है। आरोप है कि इन होटलों में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों की भी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी को 14 दिन पहले अपहरण कर घटना की गई थी। 17 अगस्त से अपहृत किशोरी को 22 अगस्त को तलाश करने के बाद पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट, दुष्कर्म की धारा को बढ़ाया था। पुलिस अब तक इस मामले में डॉ. सम्राट, डॉ. आदिल सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो आरोपी अभी वांछित है। यह दोनों घटना के समय मौजूद रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के बारे में जानकारी तो जुटा ली है लेकिन अभी उनके बारे में सुराग नहीं लगा सकी। इसके अलावा पुलिस ने अब नगर क्षेत्र के दो होटलों की भी तलाश शुरू की है। पीड़िता ने दोनों होटलों में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी अमृत जैन का कहना है कि होटलों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
ये था मामला-
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी को 17 अगस्त को अपहरण कर लिया था। तलाशने करने के बाद किशोरी ने कई लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने एक क्लीनिक के संचालक डॉ. आदिल व उसके कंपाउंडर नाजिम व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। डॉक्टर का क्लीनिक सील कर डॉक्टर के प्रैक्टिस करने के लाइसेंस को निरस्त कर दिया था। लोगों ने पंचायत कर आरोपियों के संस्थानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के साथ सम्राट इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सम्राट उर्फ इरशाद अली खान के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। कहा था कि पूर्व में डॉ. आदिल व अन्य ने किशोरी के साथ कॉलेज में घटना को अंजाम दिया। पुलिस को पीड़िता ने भी यह जानकारी दी थी। शहर कोतवाली पुलिस ने डॉ. सम्राट को भी साजिश में शामिल रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed