फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board 12th Result 2023 Updates: Read stories of struggle of 12th topper Anubhav Sharma, Rajeev and Alisha

UP Board 12th Result: संघर्ष की कहानियां, मेरठ के तीन छात्रों ने रचा इतिहास, डॉक्टर तो कोई बनना चाहता है अफसर

Tue, 25 Apr 2023 05:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Apr 2023 05:10 PM IST
सार

UP Board 12th Result : टॉप टेन में जगह बनाने वाले मेरठ तीनों छात्रों ने कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। कोई डॉक्टर तो कोई अफसर बनना चाहता है। आइए आपको इनके संघर्ष की कहानी के बारे में बताते हैं-

विज्ञापन
UP Board 12th Result 2023 Updates: Read stories of struggle of 12th topper Anubhav Sharma, Rajeev and Alisha
यूपी में टॉप टेन में जगह बनाने वाले 12वीं के छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं का मंगलवार को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जहां, शुभ ने 12वीं कक्षा में पूरे उत्तर प्रदेश में टॉप किया है तो वहीं मेरठ के तीन छात्रों ने भी टॉप टेन में जगह बनाई है। आइए आपको इन छात्रों के संघर्ष की कहानी बताते हैं-

विज्ञापन

टॉप टेन सूची में मेरठ के तीन छात्र शामिल
बता दें कि मेरठ के तीन छात्र-छात्रा हैं, जिन्होंने यूपी टॉप टेन में जगह बनाई है। केआर जनता इंटर कॉलेज के छात्र अनुभव शर्मा 481/500 अंकों के साथ यूपी में सातवें स्थान पर हैं। जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के इंटरमीडिएट के छात्र राजीव 480/500 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। मवाना स्थित रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज की छात्रा अलीशा को नौंवा स्थान मिला है।

अनुभव शर्मा ने नियमित पढ़ाई से पाई सफलता
मेरठ के सरधना में सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव निवासी अनुभव शर्मा ने जिले में पहला और उत्तर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। बताया गया कि अनुभव शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा ने कृपा राम जनता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करते हुए 96.20 प्रतिशत अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। अनुभव शर्मा ने बताया कि उसने पांच से छह घंटे तक नियमित रूप से पढ़ाई की। जिसके चलते उसने यह मुकाम हासिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभव शर्मा ने बताया कि उसका सपना एनडीए में अधिकारी बनना है। इंटर की पढ़ाई के साथ ही उसने एनडीए की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली थी। बोर्ड परीक्षा की वजह से आगे की तैयारी नहीं कर पाया। छात्र ने इसका श्रेय अधयापकों को दिया है। बताया कि बिना ट्यूशन के ही घर पर रहकर पढ़ाई की है।

अलीशा के पिता करते हैं खेती
मवाना स्थित रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्रा अलीशा ने प्रदेश में नौंवा स्थान हासिल किया है। मोहल्ला मुन्ना लाल निवासी अलीशा पुत्री मोहम्मद सगीर ने कहा कि सेल्फ स्टडी से यह सफलता हासिल की है। अलीशा के पिता खेती करते हैं और माता गृहणी हैं। बताया गया कि अलीशा के दो भाई और दो बहन हैं। दोनों बड़े भाई हैं, जो खेती करते हैं। इनके अलावा दोनों बहनों की शादी हो चुकी हैं। 

अलीशा का कहना है कि वह स्कूल से जाने के बाद चार घंटे घर पर सेल्फ स्टडी करती थीं। उन्होंने सोशल मीडिया व टीवी से दूरी बनाकर अपनी पढ़ाई पर फोकस रखा। अलीशा का कहना है कि उनका लक्ष्य चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना है।

विज्ञापन

राजीव बोले- हर सब्जेक्ट पर बनाई पकड़
निरंतर पढ़ाई, सेल्फ स्टडी और यूट्यूब पर टॉपिक संबंधी वीडियो देखकर प्रत्येक सब्जेक्ट पर पकड़ बनाई। ज्यादा से ज्यादा खुद के बनाये नोट्स का रिवीजन करके 12वीं कक्षा में यह मुकाम हासिल किया है। यह कहना है मेरठ जिले के बारहवीं कक्षा के टॉपर राजीव का।

मवाना रोड मसूरी गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र राजीव ने जनता इंटर कॉलेज बना के बारहवीं कक्षा के छात्र के रूप में जिला टॉप किया है। बहन-भाई में सबसे बड़े राजीव के मुताबिक, उन्होंने 2021 में दसवी कक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। 12वीं कक्षा में उन्होंने पीसीएम लिया और रेगुलर स्कूल की क्लास की। 

राजीव के मुताबिक, उन्होंने 11वीं 12वीं में किसी भी विषय का ट्यूशन नहीं लगाया। उन्होंने यूट्यूब पर विषयवार वीडियो की मदद से प्रत्येक विषय पर पकड़ बनाई। खुद के नोट्स तैयार किए। 
राजीव के अनुसार, उन्होंने स्कूल के बाद से पांच से छह घंटे घर पर नियमित पढ़ाई को दिए। बताया कि अपने नोट्स लगातार रिवाइज किए और गणित के सवालों को हल करने की आदत बना ली। इन सभी के परिणाम से उन्होंने जिले में पहला स्थान पाया है।

यूपीएससी की तैयारी करेंगे
राजीव के मुताबिक, वह दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ-साथ प्रशासनिक सेवा की तैयारी करेंगे। उनका लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना है।

स्कूल का रहा पूरा सहयोग
राजीव बताते हैं कि उनकी पढ़ाई में जनता इंटर कॉलेज बना के सभी शिक्षकों व प्रधानाचार्य का पूरा सहयोग रहा है। पढ़ाई में समस्या होने पर उन्होंने शिक्षकों से भी मदद ली है।

ये हैं तीनों टॉपर्स
1. अनुभव शर्मा केआर इंटर कॉलेज सरूरपुर खुर्द
2. राजीव जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी
3. अलीशा रानी लक्ष्मीबाई जनता इंटर कॉलेज मवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed