फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board 12th Result 2023 Updates: 59 years old former minister Prabhudayal Valmiki has passed class 12

UP Board Result: वाह क्या जज्बा है, मिलिये 59 साल में 12वीं पास करने वाले पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि से

Tue, 25 Apr 2023 10:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Apr 2023 10:04 PM IST
सार

UP Board 12th Result : पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने 59 साल की उम्र में 12वीं पास की है। पढ़िए उन्होंने अपनी सफलता पर क्या कुछ कहा है।

विज्ञापन
UP Board 12th Result 2023 Updates: 59 years old former minister Prabhudayal Valmiki has passed class 12
पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मन में अगर शिक्षा के प्रति दृढ़ इच्छा हो तो उसे आयु भी पीछे नहीं हटा सकती, इस बात का उदाहरण बने हैं हस्तिनापुर विधानसभा के सपा के पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, जिन्होंने 59 वर्ष की उम्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। बताया गया कि पूर्व मंत्री ने बागपत के आदर्श इंटर कॉलेज जोहड़ा से 12वीं की परीक्षा पास की है।

विज्ञापन

  
वैसे तो प्रभुदयाल वाल्मीकि समाजवादी पार्टी के हस्तिनापुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं एक बार राज्यमंत्री पद पर भी वह आसीन रहे। उसके बाद कहीं ना कहीं शिक्षा ने उनके रास्ते में अड़ंगा उड़ा दिया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 
विज्ञापन


उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को दरकिनार करते हुए इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने का दृढ़ संकल्प किया और 59 वर्ष की उम्र में इंटरमीडिएट का फार्म सबमिट कर दिया। जिसके बाद मंगलवार को जारी हुए यूपी बोर्ड के रिजल्ट में हस्तिनापुर विधानसभा के दो बार विधायक और सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे प्रभु दयाल वाल्मीकि ने इंटरमीडिएट की परीक्षा को पास कर नई उपलब्धि हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result: संघर्ष की कहानियां, मेरठ के तीन छात्रों ने रचा इतिहास, डॉक्टर तो कोई बनना चाहता है अफसर

59 वर्ष की उम्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने का विषय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने अमर उजाला के रिपोर्टर से अपनी सफलता के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है। अगर मन में दृढ़ इच्छा हो तो कोई भी मंजिल आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result Live: यहां आसानी से देखें रिजल्ट, 10वीं-12वीं के टॉपरों ने रचा इतिहास, हर तरफ जश्न

इसके अलावा पूर्व मंत्री प्रभु दयाल ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का भी संदेश है कि जितनी शिक्षा प्राप्त करो उतना कम है। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने परीक्षा दी और सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed