Muzaffarnagar: फैक्टरी में बॉयलर फटने से तेज धमाका, दो मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
UP News : मुजफ्फरनगर में फैक्टरी में बॉयलर फटने से तेज धमाका हुआ। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबिक एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, सीएम योगी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में थाना नई मंडी क्षेत्र में मखियाली के पास केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
बताया गया कि मखियाली स्थित बजरंग ऐलम फैक्टरी में हादसा हुआ है। केमिकल बनाने के दौरान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। हादसे में मजदूर भोपा थाना क्षेत्र के कसौली गांव निवासी अली नवाज (42) पुत्र सैदा हसन और संभल जिले के चंदौसी निवासी रामभोरन (55) की मौत हो गई। हादसे में कसौली का ही जयपाल (60) पुत्र प्रभु गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: घर के अंदर दो लड़कों के साथ पकड़ी गई महिला, रंगरलिया मनाने का आरोप, पुलिस ने बताया ये सच
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि केमिकल की चपेट में आकर जयपाल झुलस गया है, उसकी हालत गंभीर है। एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
यह भी पढ़ें: UP में भी मणिपुर जैसी घटना: गिड़गिड़ाती हुए कपड़े मांगती रही निर्वस्त्र किशोरी, वो पीटते रहे; खेत से सड़क तक..
मुजफ्फरनगर की इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.