फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman caught with two boys in house in PallavaPuram, people created ruckus

Meerut: घर के अंदर दो लड़कों के साथ पकड़ी गई महिला, रंगरलिया मनाने का आरोप, पुलिस ने बताया ये सच

Thu, 27 Jul 2023 09:49 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jul 2023 09:49 AM IST
सार

Meerut News : एक मकान के अंदर दो लड़के के साथ महिला को पकड़ा है। कॉलोनी के लोगों ने रंगरलिया मनाने का आरोप लगातर जमकर हंगामा किया। जांच के बाद पुलिस ने यह सच बताया है।

विज्ञापन
Meerut: Woman caught with two boys in house in PallavaPuram, people created ruckus
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपज में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के ग्रेटर पल्लवपुरम कॉलोनी में एक किराये के मकान में दो लड़कों के साथ एक महिला को पकड़ा। वहीं, इस पर कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। किराये पर रहने वाले दोनों लड़के महिला को उसी कमरे के अंदर बंद करके भाग निकले।

विज्ञापन


वहीं, कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से उसका नाम पता पूछा। पुलिस ने महिला को किसी तरह बाहर निकलवाया और पल्लवपुरम थाने पर ले आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: मेरठ के वीर सपूतों के शौर्य को नमन, आज जवानों को शीश नवाएंगे शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कॉलोनी के लोगों का कहना है कि लड़के महिला के साथ में रंगरलिया मना रहे थे। दोनों लड़कों ने यह मकान तीन महीने पहले पढ़ाई करने के लिए किराये पर लिया था। वहीं, बुधवार रात में दोनों लड़के इस महिला को रात के समय अपने कमरे में लाए। कॉलोनी के लोगों को शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।  

यह भी पढ़ें: मेरठ में मणिपुर जैसी घटना: किठौर में किशोरी से दरिंदगी, निर्वस्त्र दौड़ाते रहे युवक, मांगने पर भी न दिए कपड़े

पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि महिला देहरादून की रहने वाली है। उसे आज एसएसपी ऑफिस में कोई काम था, इसलिए बुधवार को मेरठ आई और अपने बेटे के दोस्त के साथ कमरे में रुक गई थी। आज अपना काम खत्म करने के बाद वापस लौट जाती। रंगरलिया मनाने वाली बात सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed