फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uniting will make India stronger: Kapil Dev

एकजुट होने से हिंदुस्तान मजबूत होगा : कपिलदेव

Fri, 27 Jan 2023 10:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 Jan 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Uniting will make India stronger: Kapil Dev
शुकतीर्थ गंगा घाट पर गुरु रविदास इंटर कॉलेज सिलापट का लोकार्पण करते मंत्री कपिल देव अग्रवाल।
फोटो...
विज्ञापन

मोरना। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हिंदुस्तान तभी मजबूत होगा, जब हम एकजुट होंगे। शुकतीर्थ धाम की हिंदुस्तान में पहचान है। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव ने शिक्षा की अलख जगा गरीब, असहाय व समाज को नई दिशा प्रदान की है।

शुकतीर्थ गंगा घाट पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने गुरु रविदास इंटर कॉलेज का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिलापट लोकार्पण किया। कहा कि संत रविदास ने समाज से कुरीतियां समाप्त कराई। अंधविश्वास खत्म कर एकजुटता का सूत्र दिया। नगर के विकास के लिए विधानसभा हो या सीएम योगी का कार्यक्रम हो उसमें गंगाजल बढ़ोतरी की मांग सर्वोपरि होती है। पर्यटक विभाग लगातार धर्म नगरी का विकास करा रहा है। सनातन संस्कृति किसी की गुलाम नहीं है। मौके पर स्वामी सत्यानंद महाराज, गोवर्धन दास महाराज, ने संत रविदास घाट बनाए जाने की मांग रखी। इस दौरान स्वामी प्रेम नाथ महाराज, आचार्य कृष्ण महाराज, योगानंद, प्रधान राजकुमार, संजय रवि, विनोद शर्मा, रोबिन पाल, मित्रसेन, उपकार बावरा, उदय प्रकाश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed