फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ultrasound machine lying closed in CHC for 12 years

सीएचसी में 12 साल से बंद पड़ी है अल्ट्रासाउंड मशीन

Mon, 13 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine lying closed in CHC for 12 years
सीएचसी में अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लटका ताला - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले करीब 12 साल से रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक का पद खाली पड़ा है। जिसके चलते लाखों रुपये कीमत की मशीन एक बंद कमरे में पड़ी धूल फांक रही है। मरीजों खासकर गर्भवती महिलाएं प्राइवेट अस्पतालों में महंगी फीस देकर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पूर्व की सरकारों में सीएचसी में आने वाले मरीजों की सुविधा पहुंचाने के मकसद से अल्ट्रासाउंड मशीन को मंगवाया गया था। जिसे कुछ समय पर रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक डॉ. वाई.डी. शर्मा ऑपरेट करते रहे, लेकिन करीब 12 साल पहले उनके स्थानांतरण के बाद से अल्ट्रासाउंड मशीन एक कमरे में पड़ी धूल फांक रही है, क्योंकि सरकार द्वारा सीएचसी में रेडियोलोजिस्ट चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई। जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर के विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि सीएचसी के अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की जस बनी हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ से मिलकर कराएंगे समस्या का समाधान
अस्पताल में चिकित्सकों के रहने के लिए आवास खाली नहीं हैं। जिसके चलते चिकित्सक देवबंद की बजाए अन्य सरकारी अस्पतालों में अपनी तैनाती करवा लेते हैं। रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक की सीएचसी में बेहद आवश्यकता है। सीएमओ से मिलकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। -डॉ. अजय कुमार त्यागी, चिकित्सा अधीक्षक देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में ये पद भी लंबे समय से खाली
1. महिला चिकित्साधिकारी
2. फिजीशियन
3. जनरल सर्जन
4. आर्थोपैडिक सर्जन
5. ऑपथेल्मिक सर्जन
6. ईएनटी सर्जन
7. डेंटल सर्जन
सीएचसी में रिक्त पदों पर चिकित्सकों की तैनाती करे सरकार
देवबंद। समाजसेवी संगठन उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह, भारत विकास परिषद (मेन शाखा) के संस्थापक अध्यक्ष विवेक तायल व सचिव राजेश सिंह, सर्वजातीय एकता समिति के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा एडवोकेट, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह और किसान व्यापारी नेता मनोज सिंघल एडवोकेट आदि ने प्रदेश सरकार से देवबंद सीएचसी में खाली पड़े चिकित्सकों के पदों पर शीघ्र तैनाती की मांग की है। जिससे कि गरीब व असहाय लोगों को प्राइवेट चिकित्सकों की लूट खसोट का शिकार न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed