फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two sides fighting in Loi village, five injured

Muzaffarnagar News: लोई गांव में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Tue, 08 Aug 2023 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Two sides fighting in Loi village, five injured
छत पर चढ़ने से मना करने पर शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन

पुलिस ने तीन ग्रामीणों का चालान कर दिया

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। थाना फुगाना क्षेत्र के गांव लोई में छत पर चढ़ने से मना करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षाें के पांच ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने तीन ग्रामीणों का चालान कर दिया।
गांव लोई में जाबिर और इसराइल के मकान गांव के पास से गुजर रही चौगामा नहर के नजदीक है। सोमवार की शाम इसराइल के परिवार के कई युवक जाबिर के मकान की छत पर चढ़ गए। जाबिर ने उन्हें छत पर चढ़ने से मना किया। इसी बात को लेकर जाबिर और इसराइल पक्ष के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इस मारपीट में एक पक्ष के जाबिर, शौकत व नासिर और दूसरे पक्ष के इसराइल और साहिल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी पर भर्ती करवाया। गंभीर अवस्था में साहिल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इसराइल ने थाना फुगाना में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के बाद नामजद आरोपी जाबिर, साबिर और राशिद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed