{"_id":"68f53eeeb3f3c943fa0b7e2e","slug":"two-people-test-positive-for-dengue-toll-reaches-38-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-156882-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दो लोंगों में डेंगू की पुष्टि, 38 पर पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दो लोंगों में डेंगू की पुष्टि, 38 पर पहुंची संख्या
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मच्छर जनित रोग लोगों को परेशान कर रहे हैं। शहर में एक महिला सहित दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जनपद में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 पर पहुंच गई है।
बरसात के मौसम के बाद मच्छर जनित रोग लोगों को घेर रहे हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में दो लोंगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू पॉजिटिव पाए गए रोगियों और आसपास के घरों में सोर्स रिडक्शन के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है।
शहरी क्षेत्र में डेंगू के 10 मरीज आ चुके सामने
एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ.शमशेर आलम का कहना है कि मच्छर जनित रोगों से बचाव की आवश्यकता है। अभी तक जनपद में 38 लोगों में डेंगू बुखार की पुष्टि हो चुकी है। उन्होने बताया कि शहरी क्षेत्र में 10, सदर और पुरकाजी ब्लाक में चार-चार एवं मोरना में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। खतौली क्षेत्र में आठ, बुढाना में एक और बघरा में दो एवं चरथावल में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
डेंगू से बचने के लिए बरतें ये सावधानी
- घर के भीतर बर्तनों में पानी न जमा होने दें।
- मच्छरदानी लगाकर सोएं, मच्छरों से बचें।
- पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
- खिड़की, दरवाजे पर जाली लगवाएं।
- पानी की टंकी और बर्तन को ढक कर रखें।