फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two lakh extinguishment fee charged from two companies

दो कंपनियों से दो लाख शमन शुल्क वसूला

Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two lakh extinguishment fee charged from two companies
मुजफ्फरनगर। विधिक माप विज्ञान विभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा बंगलूरू की लेनेवो इंडिया लिमिटेड के यूएसबी माउस पर एमआरपी सहित अन्य अनिवार्य घोषणाएं न मिलने पर एक लाख रुपये तथा कोलकाता की सस्ता सुंदर मार्केट प्लेस लिमिटेड से वैद्यनाथ देसी घी का अमानक पैकेज बेचने पर पर कार्यवाही करते हुए रुपये एक लाख शमन शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन

विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति ने बताया कि अगस्त माह में कार्यालय के उपयोग के लिए स्थानीय तिरुपति इंफोटेक, नई मंडी मुजफ्फरनगर से लेनेवो कंपनी का यूएसबी माउस खरीदा गया। इस उत्पाद पर एमआरपी सहित अन्य अनिवार्य घोषणाऐं अंकित नहीं पाई गईं। चीन में निर्मित दर्शाए गए इस उत्पाद पर अनियमितता के रहते कंपनी सहित विक्रेता फर्म को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया। कंपनी ने बिना किसी प्रतिवाद के अपना अपराध स्वीकार करते हुए एक लाख रुपये का शमन शुल्क जमा कराया। विक्रेता फर्म के विरुद्ध अभी कार्यवाही लंबित है। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर को सस्ता सुंदर मार्केट प्लेस लिमिटेड की ई-कामर्स वेबसाइट का अवलोकन करने पर अन्य अनियमितताओं में यह भी पाया गया कि उक्त ई-कामर्स कंपनी द्वारा आयुर्वेद उत्पादों के लिये विख्यात वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन कलकत्ता द्वारा निर्मित देसी घी का 900 मिली. शुद्ध मात्रा वाला पैकेज बेचने के लिए उपलब्ध कराया गया है। जोकि विधि के अधीन अमानक पैकेज है। ई-कामर्स कंपनी के साथ-साथ वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन कलकत्ता को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया। ई-कामर्स कंपनी द्वारा जहां बिना किसी प्रतिवाद के अपना अपराध स्वीकार करते हुए निर्धारित शमन शुल्क एक लाख रुपये जमा करा दिया है, वहीं विनिर्माता कंपनी ने भी अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में विभाग में कंपनियों के खिलाफ अपराध पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed