{"_id":"61e7ff340428204af86d250f","slug":"two-innocent-brothers-drowned-in-a-pond-in-a-village-of-muzaffarnagar-and-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: खेलते-खेलते तालाब में डूबे दो मासूम भाई, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: खेलते-खेलते तालाब में डूबे दो मासूम भाई, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर
Wed, 19 Jan 2022 05:38 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Jan 2022 05:38 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। यहां दो मासूम भाई खेलते-खेलते तालाब में डूब गए। इनमें से एक बच्चे का शव बरामद किया गया। वहीं दूसरे बच्चे की तलाश में गोताखोर लगे हैं।
विज्ञापन
तालाब में डूबे दो मासूम भाई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में नई मंडी थाना क्षेत्र के बझेड़ी गांव में दो मासूम भाई खेलते-खेलते तालाब में डूब गए। एक भाई का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बझेड़ी निवासी मजदूर नदीम के बेटे समीयान (07) और नईम (06) बुधवार को खेलते-खेलते गांव के तालाब में गिर गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: रालोद ने किया बड़ा बदलाव, छपरौली में बदला प्रत्याशी, सिवालखास विधानसभा सीट पर विरोध जारी
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर बच्चे की तलाश शुरू करा दी। करीब एक घंटे की तलाश के बाद नईम का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: जयंत के सामने बड़ा संकट: रालोद के टिकट पर दिल्ली से सिवालखास तक भूचाल, पार्टी के झंडे में लगाई आग, खूब हो रहा विरोध, देखें तस्वीरें