फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer shot dead; body found in the forest.

Muzaffarnagar News: गोली मारकर किसान की हत्या, जंगल में पड़ा मिला शव

Mon, 28 Sep 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead; body found in the forest.
मृतक रायपुर नंगली निवासी प्रवीण उर्फ़ प्रविन्द्र का फाइल फोटो
रतनपुरी(मुजफ्फरनगर)। रायपुर नंगली निवासी किसान प्रवीण उर्फ प्रविंद्र (42) की दोपहर 2 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव अंबरपुर-मथेड़ी मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है। पुलिस की तीन टीम खुलासा करने के लिए लगाई है।
विज्ञापन




किसान प्रवीण बाइक पर सवार होकर अंबरपुर से अपने गांव रायपुर नंगली आ रहे था। दोपहर करीब डेढ़ बजे अंबरपुर व मथेड़ी के बीच रास्ते में प्रवीण का गोली लगा शव पड़ा मिला। मौके पर उनकी बाइक भी पड़ी मिली।
विज्ञापन




शव पड़ा देखकर घटना की सूचना किसी ग्रामीण ने अंबरपुर गांव प्रशासक को दी। उन्होंने रतनपुरी पुलिस को बताया। सूचना पर रतनपुरी थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर गांव के लोग व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रवीण का मोबाइल फोन भी उसके पास से मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार प्रवीण के सिर के पीछे की तरफ एवं छाती में गोली का निशान मिला है। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम के अतिरिक्त सर्विलांस टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलन किए। अभी तहरीर नहीं दी गई है।



वर्जन-



किसान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की है। फिलहाल अभी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की तीन टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। - अक्षय संजय महाडीक, एसपी देहात
----------------

बारह बजे घर से गया था प्रवीण



रतनपुरी। परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से होने से इन्कार किया है। परिजनों ने बताया कि युवक दोपहर करीब 12 बजे बाइक पर घर से निकला था। वह किसी को कुछ बताकर नहीं गया था। दोपहर बाद उसकी हत्या होने की सूचना मिली।



दो भाइयों में सबसे बड़ा था



प्रवीण दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई प्रमोद अपनी पत्नी व बच्चों सहित पिछले करीब 12 साल से अपने मामा के यहां शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहडब्बर में रहता है। उसकी दो बड़ी बहनें शादीशुदा हैं। माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। प्रवीण कुछ माह पहले तक एक सरकारी निर्माण कराने वाले ठेकेदार के पास काम करता था। वर्तमान में वह घर पर ही खेती कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी हैं।




मोबाइल से आरोपियों की तलाश



पुलिस को प्रवीण का मोबाइल उसके पास पड़ा मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। ताकि आरोपियों के बारे में कोई सुराग मिल सके।

मृतक रायपुर नंगली निवासी प्रवीण उर्फ़ प्रविन्द्र का फाइल फोटो

मृतक रायपुर नंगली निवासी प्रवीण उर्फ़ प्रविन्द्र का फाइल फोटो

मृतक रायपुर नंगली निवासी प्रवीण उर्फ़ प्रविन्द्र का फाइल फोटो

मृतक रायपुर नंगली निवासी प्रवीण उर्फ़ प्रविन्द्र का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed