{"_id":"6ab971ef089fb3937302c77a","slug":"rainfall-254-mm-temperature-dropped-to-228-degrees-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-181771-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बारिश 25.4 मिमी, तापमान लुढ़ककर पहुंचा 22.8 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बारिश 25.4 मिमी, तापमान लुढ़ककर पहुंचा 22.8 डिग्री
विज्ञापन
भोपा में छाता लेकर जाते बच्चे। संवाद
मुजफ्फरनगर। मौसम में बदलाव जारी है। शनिवार को रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। जबकि रविवार को भी बूंदाबांदी हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिले में 25.4 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। तीन दिन में अब तक तापमान में 7.2 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम पर्यवेक्षक केशव कुमार ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे तक की बारिश रिकॉर्ड की गई है। पिछले दो दिन में 40.4 मिमी बरसात रिकॉर्ड की जा चुकी है। बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
हरसौली, पीनना, भोपा समेत अन्य क्षेत्रों में शुरू हो चुका कोल्हू का संचालन भी रोक देना पड़ा। ईंधन गीला के कारण कोल्हू का संचालन प्रभावित हुआ है।
चित्तौड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. यशपाल सिंह का कहना है कि बारिश के साथ हवा से गन्ने की फसल को नुकसान हो सकता है। खेतों में पानी भरने से चारे की फसल को नुकसान होता है। किसानों को जलनिकासी पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -
इस तरह बदल रहा मौसम
तिथि तापमान
27 सितंबर 22.8 डिग्री
26 सितंबर 24.6 डिग्री
25 सितंबर 31.0 डिग्री
24 सितंबर 34.0 डिग्री
-- -- --
72 घंटे में दर्ज कराएं फसल क्षति की शिकायत
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों को प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति होने पर क्षति के 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को नुकसान की सूचना देना अनिवार्य है। जिले में प्रतिकूल मौसम, तेज हवाओं और असमय बारिश के कारण यदि किसी बीमित किसान की धान अथवा अन्य फसल को नुकसान हुआ है तो वह बिना देरी शिकायत दर्ज कराएं। किसान टोल-फ्री नंबर 14447 पर फोन कर फसल क्षति की सूचना दे सकते हैं। किसान क्रॉप इंश्योरेंस एप के माध्यम से स्वयं भी फसल में हुए नुकसान की फोटो और विवरण अपलोड कर सकते हैं। संवाद
-- -
भोपा में बारिश से जनजीवन प्रभावित
फोटो समाचार
भोपा। भोपा तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कस्बे के निचले इलाकों और मुख्य रास्तों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। बाजारों में भी बारिश का असर देखने को मिला हैं। संवाद