{"_id":"692220e22d40dedb5303e8a8","slug":"two-ambulances-rang-with-cries-of-joy-mother-and-child-healthy-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-159286-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दो एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दो एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में दो अलग-अलग मामलों में एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया। दोनों नवजात शिशुओं की किलकारियों से एंबुलेंस गूंज उठीं। दोनों प्रसव सुरक्षित रहे और जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
एंबुलेंस सेवा प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम निवासी काजल कुमारी (23) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने आशा कार्यकर्ता के माध्यम से 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता ली। एंबुलेंस महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक बढ़ गई। ईएमटी पंकज ने एंबुलेंस सड़क किनारे रुकवाई और अपनी सूझबूझ व प्रसव किट की मदद से सुरक्षित डिलीवरी कराई।
दूसरा मामला गांव कसेरवा निवासी नजमा (32) का है। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हेंं पहले सीएचसी शाहपुर भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य टीम ने महिला की स्थिति देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। बताया कि परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया। एंबुलेंस महिला को जिला अस्पताल लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ईएमटी संजय कुमार ने चालक पुरुषोत्तम कुमार से एंबुलेंस रुकवाकर प्रसव किट की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं।