फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two accused in the former Pradhan's house firing case appeared in the court

Muzaffarnagar News: पूर्व प्रधान के घर फायरिंग प्रकरण के दो आरोपी कोर्ट में हाजिर

Fri, 11 Aug 2023 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Two accused in the former Pradhan's house firing case appeared in the court
कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भाेपा। पूर्व प्रधान मैनपाल के घर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी गोलू उर्फ रोबिन और साजिश के आरोपी अभिशांत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा है।

गांव सिकंदरपुर के पूर्व प्रधान मैनपाल के घर पर एक पखवाड़ा पहले रात में फायरिंग की गई थी। इस मामले में पूर्व प्रधान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि गांव के ही बंगाल, राजकुमार, अभिशांत के उकसाने पर रोबिन उर्फ गोलू, अक्षय, आयुष और तीन अज्ञात युवकों ने उनके घर पर फायरिंग की थी। अब तक नामजद आरोपियों में से बंगाल, आयुष, जेल जा चुके है, जबकि गोलू उर्फ रोबिन, अभिशांत आदि फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव शर्माके मुताबिक गोलू और अभिशांत कोर्ट में हाजिर हो गए है। दोनों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। दोनों को रिमांड पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीड़ित पूर्व प्रधान मैनपाल का कहना है कि आरोपी एक-एक कर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर रहे है। पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही हैं। मुख्य आरोपी को अगर पुलिस गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करती तो अन्य तीन गोली चलाने वाले बदमाशों की भी जानकारी हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed