फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   TSCT gave one crore to two teacher families

Muzaffarnagar News: टीएससीटी ने दो शिक्षक परिवारों को एक करोड़ दिए

Mon, 01 Jul 2024 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
TSCT gave one crore to two teacher families
मुजफ्फरनगर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने जिले के दो दिवंगत शिक्षकों के परिवारों की 1.8 करोड़ रुपये से आर्थिक मदद की है। यह दोनों शिक्षक टीएससीटी के सदस्य थे।
विज्ञापन


मोरना ब्लॉक के शिक्षक स्व. सुनील कुमार और जानसठ ब्लॉक के शिक्षक स्व. राघवेंद्र कुमार का जनवरी में निधन हो गया था। ऐसे में उनके परिवार की एक करोड़ आठ लाख रुपये से आर्थिक मदद की है। पूरे प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के शिक्षकों ने मात्र 23 रुपये एक परिवार को भेज कर 54 लाख रुपये से ज्यादा की मदद की है। जो उन शिक्षकों के बच्चों की पढ़ाई में काम आएगी।
विज्ञापन


टीचर्स सेल्फ केयर टीम की अपील पर हर महीने की 15 से 25 तारीख तक सहयोग होता है। जिसमें प्रदेश के शिक्षक अपने साथी के परिवार के खाते में सीधे नाम मात्र की राशि भेजते हैं, जो 55 से 60 लाख रुपये के बीच हो जाती है। अब तक 186 शिक्षक परिवारों को 63 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. फर्रुख हसन ने बताया कि स्व. सुनील कुमार ने अपने मकान बनवाने के लिए बैंक से लोन ले रखा था, जो लगभग 12 लाख रुपये का था।टीम ने इस सहयोग राशि से बैंक में लोन की रक़म जमा कराकर दिवंगत शिक्षक के बच्चों आयुष और प्रियांशी को उनके मकान के कागजात सौंप दिए हैं। सुनील की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। जुलाई में एक और दिवंगत शिक्षक स्व. मोहम्मद शोएब के परिवार का सहयोग किया जाएगा। जिनका निधन जनवरी माह में एक सड़क दुर्घटना में हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed