फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traffic jam on Town Hall Road, drivers and pedestrians were troubled

Muzaffarnagar News: टाउन हाल रोड पर लगा जाम, परेशान रहे वाहन चालक व पैदल राहगीर

Mon, 06 Oct 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Town Hall Road, drivers and pedestrians were troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्योहारों पर खरीदारी करने बाजार में पहुंचे लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को नगर के बाजारों में जाम के हालात रहे। दुपहिया व चुपहिया वाहन चालक परेशान रहे। पैदल राहगीरोंं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगर के बाजारों में देहात व स्थानीय लोगों के खरीदारी करने पहुंचने के कारण भीड़ बढ़ी है। दशहरा पर्व बीतने के बाद करवा चौथ का पर्व तीन दिन बाद मनाया जाएगा। जिस कारण बाजारों में अधिकांश भीड़ महिलाओं का सामान बेचने वाली दुकानों पर है। देहात से महिला अपने परिजनों के साथ दुपहिया व चुपहिया वाहनों पर सवार होकर पहुंचती है।
विज्ञापन

इन लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए शहर में कोई पार्किंग की व्यवस्था नही है जिस कारण वाहनों को सड़क पर इधर-उधर खड़ा करना पड़ता है। ऐसे ही हालातों के चलते सोमवार को दोपहर के समय टाउन हाल से मालवीय चौक तक जाम लगा रहा। वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालवीय चौक व झांसी की रानी तिराहे पर तैनात यातायात पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे का कहना है कि शहर में जाम न लगे, इसके लिए व्यवस्था बनाते हुए नगर के सभी चौराहों पर पुलिस टीम को तैनात किया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed