{"_id":"63f3b847c0accfba0e040b94","slug":"traders-met-the-district-panchayat-president-regarding-the-construction-of-drain-muzaffarnagar-news-c-14-1-126454-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: नाला निर्माण को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष से मिले व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: नाला निर्माण को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष से मिले व्यापारी
Mon, 20 Feb 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
भोपा। भोपा के व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी जिला पंचायत अध्यक्ष से मिले। व्यापारियों ने सड़क के मध्य से नाला तक की दूरी को कम कर नाला निर्माण कराए जाने की मांग रखी।
भोपा में पिछले लगभग एक सप्ताह के समय से सड़क के एक छोर पर नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसे लेकर व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि सड़क के मध्य से जिस पैमाइश पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है उससे व्यापारियों के अनेकों प्रतिष्ठान धराशायी हो जाएंगे। इसी को लेकर सोमवार शाम व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी भोपा के व्यापारी अध्यक्ष दीपक राजवंशी, हिमांशु गोयल ओमपाल प्रजापति, सतपाल प्रजापति,मोहन प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, सोहन, प्रदीप वालिया जिपं अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल के आवास पर उनसे मिले।
कहा कि सड़क के मध्य से जो दूरी तय कर नाला बनाया जा रहा है उसकी दूरी कम की जाए ताकि व्यापारियों के प्रतिष्ठान बच सके और कोई बड़ा नुकसान ना हो। अगर दूरी कम नहीं की गई तो व्यापारियों का बहुत बड़ा नुकसान होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह संबंधित अधिकारियों से इस विषय में बात करेंगे।