फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today is the last day for admission in the second preference list of Masters

Muzaffarnagar News: परास्नातक की दूसरी वरीयता सूची के प्रवेश का आज अंतिम दिन

Mon, 25 Aug 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission in the second preference list of Masters
मुजफ्फरनगर। महाविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रमों में दूसरी वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश के लिए आज अंतिम दिन है। इसके बाद खाली सीटों पर अभ्यर्थियों को पंजीकरण का मौका मिलेगा। 29 अगस्त को ओपन मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की गाइडलाइन के अनुसार यह प्रक्रिया 1 सितंबर तक पूरी की जानी है। महाविद्यालयों में इन दिनों स्नातक और परास्नातक के नए सत्र के प्रवेश का अंतिम समय चल रहा है। महाविद्यालयों में खाली सीटों का आंकलन कर पूर्व पंजीकृत और नवीन पंजीकरण कराए जाएंगे। कक्षाओं के संचालन को तय समय में पूरा करने के लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। हालांकि इस बार दाखिले को लेकर मारामारी की स्थिति नहीं है। तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के प्रति बढ़ रहे रुझान के चलते रेगुलर पाठ्यक्रमों में सीटों के सापेक्ष ही पंजीकरण रहे। सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि एमएससी रसायन और जूलॉजी में मेरिट का कटऑफ सबसे ज्यादा रहा। दूसरी वरीयता सूची में कला वर्ग में 50 प्रतिशत पर छात्रों को दाखिला मिला। रिक्त सीटों के लिए 28 अगस्त को अभ्यर्थी आवेदन प्रस्तुत करेंगे। 29 अगस्त को वरीयता सूची जाने के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। 1 सितंबर तक महाविद्यालय समर्थ पोर्टल पर प्रवेश संबंधी डाटा अंतिम रूप से प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed