फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today is the first Monday of Sawan, strict police arrangements

आज सावन का पहला सोमवार, पुलिस के कड़े इंतजाम

Mon, 18 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Today is the first Monday of Sawan, strict police arrangements
एसएसपी ने शिव चौक पर भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रावण मास के पहले सोमवार को शिव भक्त शहर के शिव चौक पर जलाभिषेक करेंगे। शिव चौक पर महिला पुरुष पुलिसकर्मी की डयूटी लगाई गई है। रविवार शाम के समय एसएसपी ने शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया और सीसीटीवी पर गंभीरता से निगरानी रखने के आदेश दिए। बैरिरकेडिंग की व्यवस्था को भी देखा।

श्रावण मास का आज पहला सोमवार है। इस अवसर पर शिवालयों में हजारों शिव भक्त कांवड़ियाें और अन्य श्रद्घालु अपने आराध्य देव का जलाभिषेक करेंगे। शिव चौक पर भारी भीड़ लगेगी। इसी के चलते शिव चौक व अन्य शिवालयों पर सुरक्षा के मद्देनजर महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के साथ शाम को शिव चौक का भ्रमण कर सीओ सिटी कुलदीप सिंह को सुरक्षा के बारे में निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि जिले में सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल है। गैर जनपदों से भी एएसपी, सीओ स्तर के अधिकारियों को ड्यूटी के लिए लगाया गया है। उन्होंने शिव चौक से जिला अस्पताल तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed