फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Titavi Sugar Mill GM Kuldeep Singh dies of cardiac arrest

Muzaffarnagar News: तितावी शुगर मिल के जीएम कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन

Tue, 02 Dec 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Titavi Sugar Mill GM Kuldeep Singh dies of cardiac arrest
तितावी। पानीपत-खटीमा हाईवे स्थित तितावी चीनी मिल के महाप्रबंधक (जीएम) कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। किसानों और चीनी उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जीएम अपने कुशल नेतृत्व और किसानों के साथ बेहतर व्यवहार के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन

मूल रूप से मेरठ के खानपुर के रहने वाले कुलदीप सिंह (50) ने अपने कॅरियर में चीनी उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तितावी मिल में उनकी नियुक्ति 18 दिसंबर 2024 को हुई थी। इससे पहले वह रोहाना चीनी मिल में भी महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने अपनी कार्यकुशलता दिखाई। इसके बाद उन्हें तितावी की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

वह पिछले दो महीने से बीमार चल रहे थे। बृहस्पतिवार को चीनी मिल स्थित आवास पर अचानक सीने में तेज दर्द उठा। परिवार और मिलकर्मियों ने उन्हें तत्काल गाजियाबाद के यशोदा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह दोबारा उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन से न केवल उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है, बल्कि चीनी उद्योग जगत में भी शोक की लहर है। सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों ने उन्हें एक समर्पित और मेहनती अधिकारी के रूप में याद किया।
उनके नेतृत्व में तितावी शुगर मिल ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की। पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed