फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tips to make Kanwar Yatra a success

कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए दिए सुझाव

Sat, 16 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tips to make Kanwar Yatra a success
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही एसएसपी विनीत जायसवाल ने नगर के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा को लेकर विचार साझा किए। एसएसपी ने कांवड़ में सेवा देने के लिए समाजसेवियों की ओर से दी गई पांच एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसएसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि कांवड़ मेला दो साल बाद हो रहा है। उन्हें उम्मीद है कि यहां के लोगों का कांवड़ यात्रा में पूरा सहयोग मिलेगा। एसडीएम जीत सिंह राय ने कहा कि गंगनहर के किनारे सठेड़ी पुल तक नहरवाई की जमीन में सभी व्यक्ति पांच पौधे अवश्य लगाएं। प्लास्टिक का प्रयोग न करे। बैठक में एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, अमित उपाध्याय, गौतम गुर्जर, संदीप पांचाल, बिल्लू सरदार, मोहित जैन, राकेश प्रजापति, अमित जैन, रवि ग्रोवर, सुधीश पुंडीर, महेश चंद गुप्ता, पवन अग्रवाल, बिन्नू ठाकुर, अशोक शर्मा, मामचंद प्रधान, चंद्र मोहन शर्मा, डॉ मंसूर उल हक, रजत जैन, कमल लोचन अग्रवाल, कहैन्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लोगों ने दिए सुझाव-
- गंगनहर के करीब बने गड्ढे को भरवाया जाएं।
- पुराने गंगनहर पुल के दोनों ओर बनाई गईं सीमेंट की बाउंड्री को तोड़ दिया जाएं।
- एसपीओ कार्ड जिम्मेदार लोगों को ही दिए जाएं।
- ड्यूटी पर रहने वाले एसपीओ को ही टीशर्ट दी जाएं।
- गंगनहर में कभी कभी शव बहकर आ जाते है, उन्हें निकलवाने की तुरंत व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed