फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three youth has died in road accident on Delhi-Dehradun National Highway in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 06 Mar 2021 06:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Mar 2021 06:27 PM IST
सार

  • बरला के पास टायर फटने से कार पलटने से हुआ हादसा 
  • हादसे के विरोध में हाईवे पर जाम लगा कर किया हंगामा
  •  हरियाणा के गुरुग्राम निवासी थे मृतक दो युवक, तीन घायल हुए

विज्ञापन
Three youth has died in road accident on Delhi-Dehradun National Highway in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर छपार क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। बरला के निकट तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई, तीन अन्य घायल हो गए। वहीं, शनिवार सुबह बिजोपुरा चौराहे पर टाटा-मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी जताई। सीओ ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर ग्रामीणों के गुस्से को शांत किया।

विज्ञापन


हरियाणा के गुरुग्राम में सिक्योरिटी कंपनी चला रहे पांच साझेदार युवक शुक्रवार देर रात को घूमने के लिए कार से हरिद्वार जा रहे थे। दिल्ली-दून हाईवे पर गांव बरला के निकट पीछे से किसी वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला टायर फट गया। कार बेकाबू होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने हरियाणा प्रांत के जिला रोहतक की एसजीएम कॉलोनी निवासी भरत यादव (37 वर्ष) और जनपद रेवाड़ी के गांव मीरपुर निवासी मुकेश (36 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों में दिल्ली के नांगलोई निवासी दीपक, गुरुग्राम निवासी प्रवेश कुमार और रोहतक निवासी अशोक शामिल हैं। मृतक मुकेश के भाई महेश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रामराज से किसानों की आज होने वाली ट्रैक्टर रैली स्थगित, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात, राकेश टिकैत ने कही ये बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दिल्ली-दून हाईवे के बिजोपुरा चौराहे के निकट शनिवार सुबह रॉंग साइड चल रहे टाटा-मैजिक वाहन ने सामने से आती बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव बिजोपुरा निवासी संजय (42 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर जा पहुंचे और मैजिक चालक पर जान-बूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे सीओ हेमंत कुमार ने संजय के पुलिस विभाग में सीओ पद से सेवानिवृत्त भाई सहसपाल से मोबाइल पर वार्ता कर आरोपी मैजिक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed