कृषि कानूनों के विरोध में आज रामराज (मुजफ्फरनगर) से शुरू होकर गाजीपुर बॉर्डर तक जाने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली स्थगित कर दी गई। रैले के स्थगित होने के बाद आने वाले संभावित लोगों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
{"_id":"60433493c4285671ca333070","slug":"farmers-tractor-rally-to-be-postponed-today-in-ramraj-police-force-deployed-rakesh-tikait-moved-to-ghazipur-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामराज से किसानों की आज होने वाली ट्रैक्टर रैली स्थगित, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात, राकेश टिकैत ने कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामराज से किसानों की आज होने वाली ट्रैक्टर रैली स्थगित, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात, राकेश टिकैत ने कही ये बड़ी बात
Sat, 06 Mar 2021 01:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
रामराज में तैनात पुलिस फोर्स व ट्रैक्टर लेकर जाते चौधरी राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर बैराज पर तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
रामराज के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर नजीबाबाद, शाहजहांपुर, मुरादाबाद को होते हुए गाजीपुर बॉर्डर जाने वाली ट्रैक्टर रैली को स्थगित कर दिया गया। इससे पहले शुक्रवार को पूरे दिन ट्रैक्टर रैली की गतिविधियों को जानने के लिए एलआईयू भी लगा रहा।
हस्तिनापुर और मुजफ्फरनगर की सीमा पर संभावित आने वाले लोगों को रोकने के लिए 30 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलग क्षेत्र के गणेशपुर मखदुमपुर सहित अन्य कई स्थानों पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे क्षेत्र में रैली में शामिल होने वाले लोगों को रोका जा सके।

चौधरी राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से निर्देश प्राप्त हुआ है कि रामराज से ऐसी कोई भी रैली का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इसके संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने थाना बहसूमा में लिखित में दिया है।
गुरुद्वारा प्रबंधक रामराज की ओर से रैली का आयोजन नहीं किया जा रहा है। देर रात तक थाना पुलिस क्षेत्र के लोगों से सोशल मीडिया पर और संपर्क कर अपील करती रही कि इस रैली में ट्रैक्टर लेकर न जाएं। रैली से किसी भी किसान संगठन का कोई संबंध नहीं है।

तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह का कहना है कि सभी किसान संगठनों के पदाधिकारियों से बात की गई है। सभी ने रैली में शामिल होने से इनकार कर दिया है। गुरुद्वारा प्रबंधक रामराज ने भी अपनी भूमिका से इनकार किया। किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
हालांकि रैली के संयोजक जसवीर विर्क का कहना है कि ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। रोड मैप तैयार किया जा चुका है। वहीं किसानों की ट्रैक्टर रैली को रोकने के लिए रामराज नहर पुल पर बहसूमा पुलिस भी तैनात है।

किसानों से बातचीत करते चौधरी राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर रैली का रूट वायरल
एक तरफ कई थानों की पुलिस एलआईयू इस रैली की गतिविधियों को जानने में लगे थे और रैली के स्थगित होने की पुष्टि कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस रैली का रोडमैप कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
एक तरफ कई थानों की पुलिस एलआईयू इस रैली की गतिविधियों को जानने में लगे थे और रैली के स्थगित होने की पुष्टि कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस रैली का रोडमैप कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।