{"_id":"66413478748236988a0d62c4","slug":"three-miscreants-of-batra-theft-gang-got-shot-in-the-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-122173-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में बैट्रा चोरी गिरोह के तीन बदमाशों को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में बैट्रा चोरी गिरोह के तीन बदमाशों को गोली लगी
विज्ञापन
खतौली । मोबाइल टॉवरों से बैट्री चोरी करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को सीएचसी में उपचार दिलाया, जहां से तीनों बदमाशों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि बीती रात पुलिस जानसठ अड्डे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार में सवार बदमाश कार को लेकर जानसठ की ओर जाने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश गांव पलड़ी के रास्ते पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें ललकारा तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों को सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम मेरठ के थाना लोहिया नगर के जामिया कॉलोनी निवासी जुनैद, मेरठ के जाकिर कालोनी निवासी शोएब उर्फ टोनी तथा मेरठ के हुमायूं नगर हापुर रोड निवासी मोहम्मद इमरान बताए हैं। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक सफेद रंग की इको कार, तीन तमंचे 315 बोर, तीन खोका कारतूस, टावर के 12 बैट्रे, दो टॉवर की मशीन इसके अलावा 25 सेल बैट्री के टॉवर वाले बरामद किए। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया।