फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three candidates filled their papers for the post of Zila panchayat President

जिपं अध्यक्ष के लिए तीन ने ठ्ठकिया नामांकन

Sun, 27 Jun 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three candidates filled their papers for the post of Zila panchayat President
जिपं अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने पर्चे भरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें तहसीन बानो का नामांकन पत्र अधूरा भरा होने के कारण निरस्त कर दिया गया। जिले में अब भाजपा के डॉ. वीरपाल निर्वाल और विपक्ष के सतेंद्र बालियान के बीच सीधा मुकाबला होगा। उधर, सपा, रालोद, कांग्रेस तथा आजाद समाज पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी तहसीन बानो का नामांकन निरस्त किए जाने पर विरोध जताया। इन दलों के नेताओं ने एडीएम (वित्त) आलोक कुमार का घेराव कर प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
शनिवार को कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने पर्चे। इनमें भाजपा के डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाकियू प्रत्याशी व विपक्ष समर्थित सतेंद्र बालियान और आजाद समाज पार्टी की तहसीन बानो ने पर्चा दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशी के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सहित पार्टी के सभी विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। भाकियू के सतेंद्र बालियान के साथ विपक्ष के सभी नेता मौजूद रहे। इनमें सपा, रालोद, कांग्रेस, आसपा के जिलाध्यक्ष और सभी वरिष्ठ नेता शामिल रहे। तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय था। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे और एडीएम आलोक कुमार ने नामांकन पत्रों की जांच में तहसीन बानो का नामांकन अधूरा पाया। जांच के दौरान प्रत्याशी, प्रस्तावक और अनुमोदक कोई नहीं पहुंचा। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम तहसीन बानो और नामांकन पत्र में तहसीन भरा गया। इसके अलावा भी प्रपत्र में कुछ जानकारियां गलत भर दी गई। तहसीन बानो के नामांकन को निरस्त कर दिया गया है। अब चुनाव मैदान में दो ही प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें भाजपा के डॉ. वीरपाल निर्वाल और विपक्ष के सतेंद्र बालियान है। इन दोनों में ही सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के कदम से विपक्ष का विश्वास उठा
मुजफ्फरनगर। तहसीन बानो का नामांकन निरस्त होने की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीश पाल आदि कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन निरस्त करने पर आपत्ति दर्ज की। विपक्षी दलों के नेता तहसीन बानो के पति सईदुज्जमा के साथ डीएम कोर्ट पहुंचे और नामांकन निरस्त करने का विरोध किया। तहसीन के नामांकन में त्रुटि बताकर निरस्त करने को प्रशासन का गलत कदम बताया। यह भी कहा कि प्रशासन के इस कदम से विपक्ष का विश्वास निष्पक्ष चुनाव से उठ रहा है। सपा के नियाज हैदर, सचित अग्रवाल, साजिद हसन, नवेद रंगरेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed