{"_id":"6074959c8ebc3ed3a2402981","slug":"three-arrested-including-the-pradhan-candidate-muzaffarnagar-news-mrt5342144191","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रत्याशी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान प्रत्याशी सहित तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। गांव बागोवाली में बिना अनुमति चुनावी सभा करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रधान पद के प्रत्याशी सैयद रोशन व उसके दो साथियों को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली में प्रधान प्रत्याशी सैयद रोशन द्वारा शनिवार देर रात बिना अनुमति के चुनावी सभा आयोजित की गई थी। इसमें प्रधान प्रत्याशी सैय्यद रोशन द्वारा भड़काऊ भाषण देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर को भी देख लेने की धमकी दी गई थी। प्रधान प्रत्याशी कि यह वीडियो रविवार को वायरल हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रधान प्रत्याशी व उसके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, तभी से प्रधान प्रत्याशी फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। एडीजी राजीव सभरवाल इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सोमवार देर रात नई मंडी पुलिस ने आरोपी प्रधान प्रत्याशी सैयद रोशन और उसके दो साथियों साजिद हसन व तबरेज को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद मंगलवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा। मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।