{"_id":"63b1badfc9c5e95df3042c82","slug":"thousands-of-people-gathered-in-tractor-tochan-competition-muzaffarnagar-news-mrt6201401117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में जुटी हजारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में जुटी हजारों की भीड़
विज्ञापन
ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता के दौरान जोर आजमाइश
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के प्रतिभागी पहुंचे
- भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। कसबे के भौरा खुर्द मार्ग पर आयोजित ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में चार राज्यों के प्रतिभागियों ने जोर आजमाइश की। दूर-दराज से दर्शक भी पहुंचे। विजेता को 51 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
रविवार को भौरा खुर्द मार्ग के निकट गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रैक्टरों की जोर आजमाइश की तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से अनुशासन बनाकर रखते हुए आयोजन में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। दोपहर बाद भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी पहुंचे और युवाओं से अनुशासन के साथ मनोरंजन करने की बात कही। टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर किसान की शान है।
इस प्रतियोगिता में यूपी, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के सैकड़ों प्रतिभाग शिरकत कर रहे हैं। पहले दिन कई ट्रैक्टरों की प्रतियोगिता कराई गई। सोमवार को भी मुकाबले होंगे। विजेता को 51 हजार, उप विजेता को 31 और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

सिसौली में ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता के दौरान जमा भीड़- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन