फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thousands of children waiting for mid-day meal for two months

Muzaffarnagar News: हजारों बच्चों को दो माह से मिड-डे-मील का इंतजार

Sat, 07 Oct 2023 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Thousands of children waiting for mid-day meal for two months
मुजफ्फरनगर। सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड-डे-मील देने की योजना जिले के 111 विद्यालयों में खोखली साबित हो रही है। दो माह से बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के मिड-डे-मील की व्यवस्था नहीं करा पाया है। हजारों बच्चे रोज स्कूल में मिड-डे-मील की आशा में आते है, लेकिन उन्हें स्कूलों से खाली पेट ही लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


जिले के 75 अशासकीय माध्यमिक, बेसिक के 19 अशासकीय जूनियर हाईस्कूल और 17 राजकीय हाईस्कूलों में पिछले दो माह से मिड-डे-मील का वितरण नहीं हुआ है। इसका कारण एनजीओ का गठन न होना बताया गया है। ऐसे में इन 111 विद्यालयों में पढ़ने वाले 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं मिड-डे-मील के इंतजार में हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एनजीओ के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला का कहना है कि इन विद्यालयों में मिड-डे-मील का भोजन बनाने की व्यवस्था नहीं है। रसोई न होने के कारण एनजीओ के माध्यम से इन विद्यालयों में मिड-डे-मील पहुंचाया जाता है। इस बार अभी तक एनजीओ का गठन नहीं हो सका है, जिसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही एनजीओ का गठन कर दिया जाएगा। इसके बाद से नियमित रूप से इन विद्यालयों में भी मिड-डे-मील का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed