{"_id":"5ee7aec08ebc3e4313149fff","slug":"this-condition-in-summer-roads-will-be-submerged-in-rain-muzaffarnagar-news-mrt486582722","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में यह हाल, बरसात में जलमग्न होंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में यह हाल, बरसात में जलमग्न होंगी सड़कें
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी पुल के नीचे जेल के पास गंदगी से अटा पड़ा नाला।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गर्मी में यह हाल, बरसात में जलमग्न होंगी सड़कें
मुजफ्फरनगर। जल्द ही बरसात शुरू होने वाली है, लेकिन इससे पहले की जो तैयारियां थीं, नगर पालिका उनमें फेल हो गई। लॉकडाउन के बावजूद नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते कई मोहल्लों के लोगों को फिर से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ेगा।
गांधी कॉलोनी ओवरब्रिज के नीचे शिवपुरी और गांधी कॉलोनी के दो नाले आकर बड़े नाले में गिरते हैं। यह बड़ा नाला पुल के साथ-साथ पचेंडा रोड की ओर चला जाता है। काफी दूर तक नाला अंडरग्राउंड है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई। जिला जेल के पास के दुकानदार बताते हैं कि जब से पुल का निर्माण हुआ है, तब से नाले की सफाई नहीं हुई। बारिश के दिनों में हर साल जलभराव से जूझते हैं, इस बार भी यही स्थिति होनी तय है।
- पुल के नीचे नाले की सफाई नहीं होती। पूरा नाला गंदगी से अटा पड़ा है। दोनों तरफ से नालों का पानी आता है और सड़क पर भर जाता है। बारिश का सीजन शुरू होते ही हालात बदतर हो जाएंगे। - नरेश कुमार।
विज्ञापन
- नाले की स्थिति से हर कोई वाकिफ है लेकिन इसके सुधार के प्रयास नहीं हुए। नगरपालिका के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी दुर्दशा को देख चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। - मोहनलाल।
- पुल के नीचे पूरा नाला ढका हुआ है। इसके बीच-बीच में जाल डालकर सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए थी, लेकिन ढके हुए नाले की सफाई नहीं होती। इसलिए हर साल जलभराव होता है। - विक्की।
नगर पालिका, प्रशासन और मुख्यमंत्री पोर्टल तक पर शिकायत कर चुके हैं। शिवपुरी की गली के बाहर नाला टूटा हुआ है। गंदा पानी भरा रहता है लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। खुद पालिका अधिकारी मौके का निरीक्षण भी कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। - विवेक चुघ।
नालों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। जो नाले रहे हैं उनकी भी सफाई कराई जाएगी। पहले बड़े नालों की सफाई जेसीबी से कराई जा रही है। इसके बाद दूसरे नालों की लेबर लगाकर सफाई कराई जाएगी। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ।

विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR