{"_id":"6328bf1aba2c263638633af4","slug":"third-list-released-in-degree-colleges-admissions-done-muzaffarnagar-news-mrt606008799","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में तीसरी सूची जारी, हुए एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में तीसरी सूची जारी, हुए एडमिशन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डिग्री कॉलेजों में एडमिशन को लेकर मारामारी खत्म हो गई है। तीसरी सूची के पहले दिन कॉलेजों में बहुत ही कम एडमिशन हुए है। दूसरे दिन संख्या बढ़ने की संभावना है।
मां शाकंभरी विश्व विद्यालय ने एडमिशन के लिए तीसरी सूची जारी की है। तीसरी सूची के पहले दिन छात्रों ने एडमिशन फार्म ही अधिक संख्या में लिए एडमिशन काफी कम हुए। जैन कन्या महाविद्यालय में बीए में 17 छात्राओं ने प्रवेश लिया। बीएससी में चार, बीकॉम में तीन एडमिशन ही हो पाए हैं। छोटूराम कॉलेज में बीएससी एजी में 12 एडमिशन हुए है। आठ एडमिशन बीएससी में हो पाए हैं।
डीएवी कॉलेज में बीए में केवल एक एडमिशन हो पाया है। कॉलेज में कुल दस एडमिशन ही हो पाए हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीकॉम, बीए और बीएससी में एडमिशन कम संख्या में ही हो पाए हैं। विश्वविद्यालय के एडमिशन प्रक्रिया के समन्वयक डॉ नरेश मलिक ने बताया कि इस सूची के आधार पर 21 तक एडमिशन होंगे। 24 सितंबर को ओपन सूची जारी हो सकती है।