फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be trouble in six villages, the post of head is vacant in the panchayats.

Muzaffarnagar News: छह गांव में फंसेगा पेंच, पंचायतों में खाली है प्रधान पद

Wed, 27 May 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
There will be trouble in six villages, the post of head is vacant in the panchayats.
मुजफ्फरनगर। जनपद की 487 ग्राम पंचायतों में से छह में निर्वाचित ग्राम प्रधान कार्यरत नहीं हैं। इन पंचायतों में प्रधानों की मृत्यु या अन्य कारणों से उनका कार्यभार समिति सदस्यों को सौंपा गया है। ऐसे में प्रशासन को लेकर यहां पेंच फंसने की संभावना है।
विज्ञापन

गांव नवादा चिरौली के प्रधान जितेंद्र कुमार और काजीखेड़ा के प्रधान खेमचंद का निधन हो चुका है। मांडी गांव की प्रधान जैनब को पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर प्रधान बनी सदस्य साजिदा ने भी त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन

छछरोली ग्राम प्रधान ने अपनी जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद ग्राम पंचायत सदस्य शिक्षा को वहां का कार्यभार सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, गांव भुवापुर में पंचायत सदस्य प्रीतम सिंह को प्रधान का कार्यभार मिला है। वहीं, भायंगी में ताराचंद को प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

रिक्त पदों की स्थिति

जनपद में कुल 487 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 481 में निर्वाचित ग्राम प्रधान अपने पद पर कार्यरत हैं। शेष छह पंचायतों में प्रधानों के पद विभिन्न कारणों से रिक्त हैं। इनमें प्रधानों की मृत्यु, पद से हटाना और त्यागपत्र देना मुख्य कारण हैं। इन सभी पंचायतों में अब ग्राम पंचायत सदस्यों को कार्यभार सौंपा गया है।

------
डीएम ने जारी किया पत्र, निष्क्रिय होंगे डोंगल
जनपद के 487 गांव में से 481 के निवर्तमान प्रधानों को ही संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से जारी पत्र का हवाला देते हुए डीएम की ओर से इस संबंध में आदेश पत्र जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी ग्राम प्रधानों के डोंगल भी निष्क्रिय कर दिये गए। निवर्तमान प्रधान प्रशासक के तौर पर कार्य करेंगे। सामान्य कामकाज के अलावा उन्हें कोई भी नीतिगत निर्णय लेने की आजादी नहीं होगी। डीपीआरओ रेनु श्रीवास्तव ने बताया कि आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed